back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्‍या ‘कांतारा-1’ के क्‍लैश से डरते है वरुण धवन? एक्‍टर ने फैंस के सवाल पर दिया मजेदार जवाब

2 अक्तूबर को बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवल की फिल्‍म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। अब इस क्लैश पर वरुण धवन ने खुद रिएक्‍शन दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा-1’ से होगा।

इसी वजह से वरुण-जान्हवी की फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। अब वरुण धवन ने खुद खुलासा किया है कि क्या उन्हें ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा 1’ से कड़ी टक्कर का डर सता रहा है या नहीं।

वरुण बोले- मैं चाहता हूं सभी मुस्कुराएं


वरुण धवन ने एक्स पर Varunsays नाम से फैंस के साथ बातचीत का सेशन रखा। इसी दौरान एक प्रशंसक ने उनसे पूछा, “कांतारा से डर नहीं लगा?” इस पर वरुण ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि “रिलीज की तारीख तो प्रोडक्शन वाले तय करते हैं।” वरुण ने आगे कहा, “हम बस अपनी फिल्म पर मेहनत कर रहे हैं और लोगों को हंसाने की कोशिश कर रहे हैं। मेरी कामना है कि 2 अक्टूबर को सभी दर्शक हंसें, मुस्कुराएं और जश्न मनाएं।”

फिल्‍म ‘बेबी जॉन’ को वरुण ने बताया फ्लॉप


फैंस संग बातचीत सेशन के दौरान वरुण धवन से उनकी पिछली फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर भी सवाल पूछा गया। एक फैन ने जानना चाहा कि क्या यह उनकी पहली फ्लॉप फिल्म थी?


इस पर वरुण धवन ने जवाब दिया, “हां, नहीं चली यार। सबने बहुत मेहनत की थी। लेकिन ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की स्क्रिप्ट बिल्कुल नई है। उम्मीद है कि 2 अक्टूबर को सबको मज़ा आएगा।”

बॉक्स ऑफिस पर होगी तगड़ी टक्‍कर


बात करें ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की तो शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इसमें वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अक्षय ओबेरॉय और मनीष पॉल अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ट्रेलर और गानों से अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स


इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना उसी दिन रिलीज हो रही ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ से होगा। अब देखना होगा कि वरुण-जान्हवी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का मुकाबला कर पाती है या नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵