back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में दिनदहाड़े जदयू नेता की गोली मारकर हत्या

मधेपुरा, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) के एक नेता को शुक्रवार को अपराधियों ने निशाना बनाया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथीऔन्धा गांव में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अज्ञात अपराधियों ने जदयू नेता प्रदीप कुमार सिंह (55) की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतक जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव बताए जा रहे हैं। बिहारीगंज के थाना प्रभारी अरूण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि प्रदीप सिंह हथीऔन्धा गांव में एक नए घर का निर्माण करवा रहे हैं। सुबह वह उसी घर के बाहर खडे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन की संख्या में आए अपराधियों ने सिंह पर गोलीबारी प्रारंभ कर दी। गोली लगने के बाद सिंह वहीं गिर गए। गोली की आवाज सुनकर लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी फरार हो गए। गोली लगने से सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी जैसे आसपास के लोगों को हुई लोग आक्रोषित हो गए और सड़कों पर उतर गए और हंगामा करने लगे। गुस्साए व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं। गुस्साए लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस बीच, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵