back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Navami 2025 Date: कब मनाई जाएगी रामनवमी, जानें भगवान राम का जन्‍मोत्‍सव मानाने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

रामनवमी के दिन भगवान राम का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल ये त्योहार कब पड़ रहा है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र मास के शुक्‍ल पक्ष की नवमी तिथि के ही रामनवमी का त्योहार मनाया जता है। आज के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था हुए इस लिए बड़े ही धूम धाम से लोग भगवान का जन्मोत्सव मानते है। भगवान राम भगवान विष्णु के 7वें अवतार माने जाते हैं। राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने-अपने घरों में भगवान राम की पूजा करने का खास महत्‍व होता है और इस दिन भगवान राम को पालने में झूला झुलाया जाता है और उनके प्रिय व्‍यंजनों का भोग लगाया जाता है। वहीं अगर इस साल आप रामनवमी को लेकर कंफ्यूजन हो रहे है की रामनवमी किस दिन है और शुभ मुहूर्त क्या है? तो चलिए इसके बारे में विस्तार से आपको बताते है।  

रामनवमी की सही तिथि और मुहूर्त 

भगवान राम का जन्मोत्सव यानि रामनवमी क त्योहार इस साल यह तिथि 6 अप्रैल को है। इस दिन भगवान राम की पूजा की जाती है और उनके जन्‍मोत्‍सव का आयोजन किया जाता है।हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 5 अप्रैल को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी और यह तिथि अगले दिन, 6 अप्रैल को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए, पंचांग के अनुसार 6 अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी। अयोध्‍या के मंदिरों में भी इसी दिन राम नवमी की पूजा की जाएगी।

रामनवमी में बन रहे ये शुभ योग

इस साल रामनवमी के दिन कई शुभ योग बन रहे है इसमें रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग शामिल है। ये योग पुरे दिन बन रहेगा। इन योगों के होने के कारण ये दिन और भी ज्यादा शुभ बन गया है। इस दिन आप किसी भी समय पूजा-पाठ व अन्य शुभ काम कर सकते हैं। इस दिन लोग नए व्‍यवसाया का उद्घाटन और गृह प्रवेश करना भी बहुत शुभ मानते हैं।

पूजा विधि 

रामनवमी के दिन सुबह उठकर स्नान करें। भगवान राम की मूर्ति स्थापित करें या फिर किसी मंदिर में जाएं। उन्हें गंगाजल, पंचामृत, फूल और फल अर्पित करें। रामचरितमानस का पाठ करें या सुनें। भगवान को पीले फलों और गेहूं के आटे से बनी पंजीरी का भोग लगाएं और आरती करें। बहुत लोग आज के दान पुण्य भी करते है। इससे भगवान की कृपा आप पर बानी रहती है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Amalaki ekadashi 2026: नई दुल्हनों के लिए खास आमलकी एकादशी, जानें व्रत का महत्व और लाभ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाने वाली आमलकी एकादशी हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है। इसे रंगभरी एकादशी के...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...