back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुलाकात – इन मुद्दों पर हुई बात

नई दिल्ली , 30 सितंबर ( आईएएनएस)। दिल्ली से लेकर पंजाब तक के राजनीतिक तापमान को बढ़ा कर अमरिंदर सिंह गुरुवार को अपने गृह राज्य पंजाब लौट गए लेकिन गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुलाकात ने फिर से कई चर्चाओं को जन्म दे दिया। गुरुवार रात को गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकातों के सिलसिले पर जरा गौर कीजिए, बुधवार को अमरिंदर सिंह अमित शाह से मिले। गुरुवार को अमरिंदर सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मिले। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने के बाद डोभाल गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए रवाना हो गए और रात में अमित शाह की मुलाकात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई। इन तमाम मुलाकातों को पंजाब के राजनीतिक हालात और सुरक्षा के मुद्दों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा के एक नेता ने बताया कि यह एक पूर्व अध्यक्ष और कुशल चुनावी रणनीतिकार की पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष से मुलाकात थी। कुछ महीनों बाद पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है और पार्टी को चुनावी रणनीति पर अंतिम मुहर भी लगानी है। इसलिए इस मुलाकात में पार्टी संगठन और चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई होगी। चर्चा के इन समग्र मुद्दों में पंजाब के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा शामिल होगी ही क्योंकि वहां भी पार्टी को चुनावी मैदान में उतरना है और अकाली दल से अलग होकर पहली बार चुनाव में जा रही भाजपा राज्य में बंपर कामयाबी हासिल करना चाहती है। आपको बता दें कि बुधवार को अमित शाह से मुलाकात के दौरान अमरिंदर सिंह ने कृषि कानूनों और किसान आंदोलन को लेकर अपना रूख साफ कर दिया है और गुरुवार को उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वो कांग्रेस छोड़ कर नई पार्टी बना रहे हैं और जिस अंदाज में वो लगातार राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं उससे ऐसा लग रहा है कि पंजाब की राजनीति में अभी कई हलचल देखने को मिलना बाकी है। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵