back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कन्याकुमारी में भारी बारिश, स्कूल, कॉलेज बंद

चेन्नई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। चेन्नई में हुई भारी बारिश लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर अब दक्षिण तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंच गई है, जहां पर भारी बारिश लोगों की परेशानी का सबब बन रही है। गुरुवार से हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। जिले के कई इलाकों के घरों में बारिश का पानी भर गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जिले के कई हिस्सों में औसतन 77.2 मिमी बारिश हुई, जबकि आठ स्थानों पर बीते 24 घंटे में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। माम्बलथुरयार, पोइगई और मुक्कदल बांधों पर उफान जारी है। जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण चार अन्य जलाशयों में भी जल स्तर बढ़ रहा है। सुरुलाकोड में सबसे अधिक वर्षा (150 मिमी) दर्ज की गई, उसके बाद कन्नीमार (136.88 मिमी) और पेरुं चनी (129.8 मिमी) का स्थान रहा। चार अन्य मौसम केंद्रों में भी जल स्तर 100 मिमी से ऊपर दर्ज किया गया। भारी बारिश ने विलावनकोड तालुक में आठ घरों और थोवलाई और तिरुवत्तूर तालुक में एक-एक घर को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। मुल्लापेरियार बांध में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और शुक्रवार सुबह 138.95 फीट तक पहुंच गया। तमिलनाडु के मदुरै, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थेनी और रामनाथपुरम सहित दक्षिणी जिलों में बुधवार से बारिश हो रही है और शुक्रवार को भी जारी है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵