back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान में नियुक्तियों को लेकर गोविंद डोटासरा ने की सोनिया गांधी से मुलाकात

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की। गोविंद सिंह डोटासरा ने सोनिया गांधी से 10 जनपथ पहुंचकर मुलाकात के बाद कहा, अध्यक्ष बनने के बाद यह शिष्टाचार मुलाकात थी। आने वाले समय मे मोदी सरकार को घेरने, महंगाई के मुद्दे पर, जन जागरण अभियान को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। संगठन में नियुक्तियों को लेकर भी पार्टी हाईकमान के मुताबिक आगे का रोड मैप बनेगा। राजस्थान में बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस 2023 की तैयारी में जुटी है। वहीं केसी वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद डोटासरा ने कहा, प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यों एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की। गौरतलब है कि गोविंद डोटासरा सोमवार शाम दिल्ली पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने देर शाम, वॉररूम में आयोजित पार्टी की रणनीति बैठक में हिस्सा लिया। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने के बाद राजस्थान प्रभारी माकन से भी मुलाकात करेंगे। मंगलवार को दिल्ली दौरे पर डोटासरा ने शीर्ष नेतृत्व से संगठन विस्तार और पार्टी गतिविधियों को लेकर चर्चा की। दरअसल राजस्थान में मन्त्रिमण्डल विस्तार के बाद अब जल्द ही प्रदेश संगठन में नियुक्तियां की जाएंगी। जिन वरिष्ठ विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई है, कांग्रेस के उन विधायकों को पार्टी संगठन में राज्य स्तर से जिला स्तर तक अहम जिम्मेदारी देगी। पार्टी संगठन में कई नियुक्तियां की जाएंगी। साथ ही प्रदेश में कई कमिटियों के सदस्य और अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएंगी। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा की ओर से, संगठन में किए जाने वाली तमाम नियुक्तियों के लिए चयन किया जा चुका है जिस पर अंतिम मोहर कांग्रेस आलाकमान की ओर से लगना बाकी है। इसी सिलसिले में गोविंद डोटासरा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि एक व्यक्ति एक पद का हवाला देते हुए गोविंद डोटासरा ने हाल ही में राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद राजस्थान मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। पेपर के बाद गोविंद डोटासरा ने कहा कि संगठन में काम करने के लिए बहुत कुछ है, एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर कांग्रेस पार्टी राजस्थान में चलेगी। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...