back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गडकरी मार्च में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू करेंगे

गुरुग्राम, 23 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 8 मार्च को दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। गुरुग्राम जिला प्रशासन ने बुधवार को यह जानकारी दी। लगभग 1,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में बिलासपुर चौक फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपये, मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर के लिए 81 करोड़ रुपये और बावल चौक फ्लाईओवर के लिए 23 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा रेवाड़ी के कापरीवास चौक पर फ्लाईओवर का भी शिलान्यास मंत्री करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि परियोजनाओं में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे और सर्विस लेन की मरम्मत के लिए 459 करोड़ रुपये का टेंडर भी शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा और यातायात प्रबंधन में सुधार होगा। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद गडकरी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵