back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रसिका दुग्गल और अक्षय ओबेरॉय को आइकॉनिक अचीवर्स अवार्डस से किया गया सम्मानित

मुंबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रसिका दुग्गल और अक्षय ओबेरॉय को इस साल आइकॉनिक अचीवर्स अवॉर्डस से सम्मानित किया गया है। जहां रसिका को मोस्ट वसेर्टाइल एक्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला है, वहीं अक्षय को द मोस्ट एंटरप्रिंगिंग एक्टर ऑफ द ईयर का सम्मान दिया गया है। रसिका ने कहा,मैं आइकॉनिक अचीवर्स अवार्ड में सबसे बहुमुखी अभिनेता के रूप में पहचाने जाने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं। हर नई भूमिका एक अनुभव देती है। मैं आभारी हूं जूरी और दर्शकों के लिए जिन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में मेरी सराहना की है, मुझे इसे निभाने का अवसर मिला है। अक्षय ने कहा,मैं इस पुरस्कार को पाकर सम्मानित और खुश महसूस कर रहा हूं। मैं दर्शकों के प्यार और हर प्रोजेक्ट में मेरे प्रदर्शन की सराहना करने के लिए धन्यवाद देता हूं। दर्शकों को मेरे काम का आनंद लेने और मेरे द्वारा निभाए गए पात्रों से जुड़ने से ज्यादा संतोषजनक कुछ नहीं है। काम के मोर्चे पर, रसिका अगली बार लॉर्ड कर्जन की हवेली और देहली क्राइम सीजन 2 में दिखाई देंगी। अक्षय की आने वाली परियोजनाओं में इनसाइड एज सीजन 3 और देस प्राइसी ठाकुर गर्ल्स शामिल हैं। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵