back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चुनाव परिणाम धर्म और जाति की राजनीति पर मुद्दों की जीत को सिद्ध करेगा : भूपेश बघेल

नई दिल्ली, 19 फरवरी, (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने तीसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के दौरान कहा कि दो चरणों में भाजपा पिछड़ चुकी है। बघेल ने शनिवार को कहा कि जनता का रुझान अब साफ दिख रहा है। इस बार जाति धर्म के आधार पर नहीं, मुद्दों के आधार पर जनता वोट कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, नौकरपेशा सभी परेशान हैं। रोजगार छिन गए हैं, मंहगाई चरम पर है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उत्तरप्रदेश चुनाव के तीसरे चरण के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में डोर टू डोर कैम्पेन के साथ ही जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने लखनऊ वेस्ट, लखनऊ कैंट, लखनऊ सेंट्रल, सरोजिनी नगर में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव परिणाम स्पष्ट रूप से जाति और धर्म की राजनीति पर मुद्दों की जीत को सिद्ध करेगा। क्योंकि जनता इस बार महंगाई, बेरोजगारी के आधार पर वोट कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा के पास धर्मांतरण और साम्प्रदायिकता के अलावा कोई मुद्दा है ही नहीं। अब काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। बघेल ने एक नुक्कड़ जनसभा में कहा कि भाजपा की सरकार में रोजगार छिन गए हैं, महंगाई चरम पर है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस का मुद्दा आम जनता का मुद्दा है। किसानों के उपज का सही दाम, बेरोजगारों के हाथों में काम और महिलाओं को सम्मान मिले इसके लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵