back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mangalvar Mantra: जानिए मगंलवार के दिन बजरंगबली को सिंदूर लगाने का महत्व

Bajrangbali Mantra: मंगलवार का दिन बजरंगबली का होता है। और इस दिन बजरंगबली की पूजा अर्चना की जाती है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क 12 December 2023 हमारे जीवन में ऐसी कई बातें होती हैं जिस पर कभी हम ध्यान देते हैं तो कभी नहीं वहीं हिंदू धर्म के अनुसार ऐसी मान्यताएं हैं कि मंगलवार को बजरंगबली की पूजा अर्चना करके अगर उन पर सिंदूर लगाया जाए तो भगवान अत्यंत प्रसन्न होते हैं लेकिन क्या हम जानते हैं कि इस पूजा विधि को किस प्रकार किया जाता है। तो आईए जानते हैं पूजा की विधि।

इस प्रकार करें बजरंगबली की पूजा

मंगलवार के दिन प्रात काल उठकर बजरंगबली को प्रणाम करके अपने दिन की शुरुआत करें। फिर गंगाजल और पानी से स्नान करें। और हथेली में जल लेकर ‘ॐ केशवाय नम:, ॐ नाराणाय नम:,ॐ माधवाय नम:, ॐ हृषीकेशाय नम: मंत्र का उच्चारण करें। अंत में ‘ॐ गोविंदाय नमः’ मंत्र उच्चारण कर हाथ धो लें। इसके पश्चात, लाल रंग का वस्त्र धारण करें। अब जल में लाल रंग मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। इस समय ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें। और हनुमान जी की पूजा लाल रंग के फूल, फल, धूप, दीप, सिंदूर आदि चीजों से करें। इस समय हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें। अगर समय है, तो सुंदर काण्ड का पाठ अवश्य करें। अंत में आरती अर्चना कर सुख, समृद्धि, बल, बुद्धि, विद्या और शक्ति की कामना करें। इस प्रकार पूजा अर्चना करने से आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories