back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

जम्मू, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में मंगलवार को सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट और सह-पायलट दोनों घायल हो गए। सेना ने एक बयान में कहा, आज पटनीटॉप क्षेत्र में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान, भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर उधमपुर जिले के शिव गढ़ धार इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दो पायलट घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने उधमपुर जिले के जंगली पटनीटॉप इलाके में एक हेलीकॉप्टर को नीचे जाते देखा। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर सेना का था। पुलिस सूत्रों ने कहा, बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। इस दुर्घटना में पायलट और सह-पायलट घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। सेना ने दुर्घटना की पुष्टि की है, हालांकि मीडियाकर्मियों को दुर्घटना से संबंधित तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं करने को कहा गया है। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...