back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस की मांग- सीआरपीसी संशोधन विधेयक स्थायी समिति को भेजा जाए

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा में सीआरपीसी संशोधन विधेयक का यह कहते हुए विरोध करने के बाद कि यह अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करता है और सरकार की विधायी क्षमता से परे है, कांग्रेस ने सोमवार को इसे आगे के विचार-विमर्श के लिए स्थायी समिति के पास भेजने की मांग की। विधेयक को निचले सदन में पारित किया जाना है। संसदीय रणनीति समूह की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। इससे पहले, अनुच्छेद 21 के उल्लंघन के मुद्दे को संबोधित करते हुए, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022, जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 20 उप अनुच्छेद 3 और अनुच्छेद 21 का अपमान है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि बिल सदन की विधायी क्षमता से परे है और हमारे नागरिकों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के आलोक में किसी आरोपी को अपने खिलाफ गवाह नहीं बनाया जा सकता। हालांकि, सरकार ने आपत्तियों को खारिज कर दिया और वोटों के विभाजन के बाद बिल पेश किया गया जिसमें विपक्ष हार गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि कानून 1920 में बना था और 102 साल पुराना है और कानून लागू करने वाली एजेंसी के हित में इसमें संशोधन की जरूरत है। –आईएएनएस एसकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...