back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Akshaya Tritiya के खास मौके पर 10 मई को खरीदें ये 4 चीजें, सालभर होगी पैसों की जबरदस्त बारिश

इस महीने की आने वाली 10 तारीख यानी 10 मई को अक्षय तृतीया है। इस दिन ऐसा माना गया है, कि सोने या कीमती धातु और हीरे की खरीददारी से समृद्धि और धन-धान्य बना रहता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अक्षय तृतीया के दिन किसी भी कार्य के करने के लिए किसी मुहूर्त का को नहीं देखते साथ ही इस दिन सोने-चांदी या फिर उससे बनी गई कोई भी चीज खरीद सकते हैं। आज के दिन सोना-चांदी खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती हैं। अब सवाल ये है कि हर कोई ऐसी कीमती नहीं खरीद सकता, लेकिन समृद्धि पर तो सबका हक है, तो ऐसे में असमंजस होना लाजमी है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि अक्षय तृतीया पर आप सोना-चांदी के अलावा ऐसा खरीदें जिससे सालों साल आपकी किस्मत चमकने के साथ ही समृद्धि भी बनी रहे।

आइये जानते हैं क्या हैं वो 4 चीजें

Akshaya Tritiya 2024 Akshaya_Tritiya_2024__2_.jpg

1. कुबेर यंत्र

कुबेर यंत्र को धन प्राप्ति के लिए स्थापित किया जाता है, जो हर तरह की खराब या बुरी आर्थिक स्थिति को दूर करने के लिए पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है, कि मां लक्ष्मी के अलावा, एक सिर्फ कुबेर देव ही हैं जो धन-संपदा का आशीर्वाद देते हैं।

2. जौ

आपको बता दें, कि जौ को सृष्टि का सबसे पहला अन्न माना जाता है और सिर्फ इतना ही नहीं, धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इसे भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है जो माता लक्ष्मी के साथ पूजे जाते हैं। यही वजह है कि अक्षय तृतीया के दिन इसे खरीदना शुभ माना गया है।

3. पिगी बैंक या गुल्लक

अक्षय तृतीया पर आप पिगी बैंक या गुल्लक भी खरीद सकते हैं, जिसमें आप शाम के वक्त कुछ न कुछ पैसे डालते रहे और किसी खास मौके पर उससे कुछ खरीदकर इस्तेमाल करें। ऐसा कहते हैं, कि ये करना घर में धन और समृद्धि की वजह बनता है।

4. स्फटिक का कछुआ

वास्तु और फेंगशुई में स्फटिक यानी क्रिस्टल से बना कछुआ घर में रखना बहुत असरदार माना जाता है। ऐसा कहते हैं, कि इसे रखने से कामयाबी के साथ ही धन-दौलत भी बढ़ती है। अब अगर आप भी काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और बहुत से उपाय करने के बावजूद आपको कोई रास्ता नहीं मिल रहा है, तो आप इसको घर में रख सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- दिल देहला देगी विक्रांत मेसी के फिल्म की कहानी, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...