back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री योगी ने किए रामलला के दर्शन, अंत्योदय परिवार का जाना हालचाल

अयोध्या, 4 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हनुमान गढ़ी के बाद रामलला मंदिर जाकर का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह अयोध्या के भ्रमण पर निकले और अंत्योदय कार्ड तथा बीपीएल कार्ड धारक कई लोगो के जाकर उनका हाल-चाल भी लिया। गुरुवार को दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम लला के दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने सूबे के कल्याण की प्रार्थना करने के बाद हनुमान गढ़ी में भी दर्शन किए। वहीं हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग बड़ी संख्या में इस पौराणिक मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री अपनी कर्मभूमि गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन अयोध्या में प्रवास के दौरान अयोध्या से सरोकार की छाप छोड़ी। दीपोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राम नगरी के प्रति प्रेम छलका। राम नगरी में प्रवास के दूसरे दिन की शुरूआत मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन से की। उन्होंने रामलला का दर्शन पूजन करने के साथ राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा भी लिया। राम जन्मभूमि से निकलकर विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय मुख्यालय कारसेवक पुरम पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर आंदोलन के अनेक बुजुर्ग नेताओं से लेकर विहिप के वर्तमान प्रतिनिधियों से भेंट की और राम मंदिर निर्माण तथा अयोध्या के नव निर्माण के बारे में जानकारी साझा की। इस मौके पर राम नगरी के चुनिंदा संत महंत भी मौजूद रहे। इसके बाद वह बड़ा भक्तमाल भी पहुंचे और यहां अपने गुरु अवेद्यनाथ के समकालीन महंत कौशल किशोर दास से भेंट की। 90 वर्ष से अधिक की आयु वाले कौशल किशोर दास इस समय काफी बीमार चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पूरे स्नेह और सम्मान से उनका हाल जाना। बुधवार को दीपोत्सव के उद्घाटन अवसर पर अंत्योदय कार्ड धारकों को होली तक मुफ्त राशन देने की सौगात देने वाले मुख्यमंत्री ने गुरुवार को इसी दिशा में पहल करते हुए पांजी टोला निवासी अंत्योदय कार्ड धारक माया पांडे के घर पहुंच कर उनसे भेंट की उन का मान बढ़ाया और दीपावली को ध्यान में रखकर उपहार प्रदान किया। इसके साथ ही आश्वस्त किया कि अंत्योदय और बीपीएल कार्डधारक गरीबों को भविष्य में कोई परेशानी नहीं होने वाली है क्योंकि उनके साथ मुख्यमंत्री खड़े हैं। इस दौरान उनके साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह तथा राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी भी थे। –आईएएनएस विकेटी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵