back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्राकृतिक खेती को लेकर देश भर में अभियान चलाएगी भाजपा, पटना के गंगा किनारे से होगी अभियान की शुरूआत

शनिवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोक सभा सांसद राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में मोर्चे के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक में इस राष्ट्रव्यापी अभियान का खाका तैयार किया गया। बैठक में यह तय किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौ संकल्प आधारित प्राकृतिक खेती को जनांदोलन का रूप देने के लिए भाजपा किसान मोर्चा गंगा किनारे बसे पटना शहर से 28 अप्रैल को पदयात्रा और किसान सभा कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेगा। इसके साथ ही भाजपा किसान मोर्चा देश भर में ग्राम संयोजक और सह संयोजक की भी नियुक्ति करने जा रहा है। देश भर के किसानों को जागरूक करने के लिए मोर्चा ने एफपीओ और प्राकृतिक खेती को लेकर सेमिनार करने की योजना भी बनाई है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज यादव द्वारा जारी बयान के मुताबिक किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में हुई मोर्चे के राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन विचार विमर्श हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चे के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि जिन प्रदेशों में भाजपा विपक्ष की भूमिका निभा रही है, वहां मोर्चे को जन सरोकार के मुद्दों को उठाना चाहिए और उन राज्यों के सत्ताधारी दलों के खिलाफ जनांदोलन खड़ा करना चाहिए। चाहर ने आगे कहा कि , जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं वहां मोर्चे को सरकार की किसान हितैषी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...