back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा नेता कपिल मिश्रा को रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रोका गया, बरही जाने का किया था एलान

रांची, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बुधवार को रांची पहुंचे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता कपिल मिश्रा को झारखंड पुलिस ने यहां एयरपोर्ट पर रोक रखा है। कपिल मिश्रा हजारीबाग जिले के बरही में रूपेश पांडेय के परिजनों से मिलने जाने वाले थे। बता दें कि 17 वर्षीय किशोर रूपेश पांडेय की कुछ लोगों ने बीते 6 फरवरी को उस वक्त पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जब वह सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस में शामिल होने गया था। रूपेश पांडेय हत्याकांड को लेकर बरही सहित झारखंड के कई इलाकों में लगातार हो रहे प्रदर्शन से तनाव की स्थिति है। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर जस्टिस फॉर रूपेश पांडेय हैशटैग के इस्तेमाल के साथ अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले को लेकर दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने बुधवार को बरही जाकर रूपेश के परिजनों से मिलने की घोषणा की थी। उन्होंने इस बाबत ट्वीट किया था। बुधवार को वह जैसे ही रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरे, उन्हें पुलिस ने बरही जाने से रोक दिया। मिश्रा फिलहाल एयरपोर्ट के लांज में हैं। तनाव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने रूपेश पांडेय के परिजनों से बाहरी लोगों के मुलाकात पर रोक लगा रखी है। बरही, कोडरमा और रामगढ़ में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने कहा है कि रूपेश हत्याकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। इसे लेकर कुछ लोग सौहाद्र्र बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इसके पहले बीते शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री औरभारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने रूपेश के परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने इसे मॉब लिंचिंग की वारदात बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर बीते सोमवार को राज्य सरकार के तीन मंत्रियों मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख के अलावा विधायक उमाशंकर अकेला, अंबा प्रसाद और सुदिव्य कुमार सोनू ने बरही पहुंचकर रूपेश के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें इंसाफ का भरोसा दिलाया था। –आईएएनएस एसएनसी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

मौत को छूकर निकले 161 यात्री! IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की रनवे पर हाई अलर्ट के बीच कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से आ रही IndiGo की...
spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵