back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जयपुर में 20 मई को होगी भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की 20 मई को जयपुर में बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव (संगठन) शामिल होंगे। दिन भर चलने वाली बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी और शाम को समाप्त होगी। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद प्रदेश महासचिवों (संगठन) की बैठक भी जयपुर में 21 मई को होगी। प्रदेश अध्यक्षों और राज्य महासचिवों (संगठन) को राज्य में की गई संगठनात्मक गतिविधियों की पूरी रिपोर्ट लाने को कहा गया है। पता चला है कि बैठक का एजेंडा जल्द ही प्रतिभागियों के साथ साझा किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा करेंगे। सूत्रों ने कहा कि बैठक के दौरान मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संगठन के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी भी शामिल है। पार्टी सूत्रों ने कहा, संगठन के कामकाज पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, जिसमें राज्य इकाइयों का कामकाज शामिल है। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के साथ भविष्य की संगठनात्मक योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...