back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Home Guard Recruitment 2021: यूपी ने महिला होमगार्ड की भर्ती जल्द, 30 हजार से ज्यादा पद हैं खाली

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड विभाग द्वारा 30,000 से ज्यादा होमगार्ड (Home Guard Recruitment 2021) की भर्ती होने जा रही है। इस संबंध में विभाग की तरफ से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। सीएम ऑफिस से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में काफी समय से 30 हजार से ज्यादा पद (Home Guard Recruitment 2021) रिक्त हैं। फिलहाल इन पदों पर महिला होमगार्ड कर्मियों की नियुक्ति का फैसला लिया गया है। हालांकि, बताया ये भी जा रहा है कि ज्यादातर खाली पद पुरुषों के हैं, लेकिन महिला सुरक्षा और महिला शक्ति अभियान के चलते इन पदों पर महिलाओं की भर्ती करने पर विचार चल रहा है।

लंबे समय से नहीं हुई भर्ती

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के सामने इस प्रस्ताव का प्रेजेंटेशन पेश किया जा चुका है। वैसे उत्तर प्रदेश होम गार्ड विभाग (Home Guard Recruitment 2021) में कुल 1,18,348 स्वीकृत पद हैं। लेकिन, मौजूदा समय में लगभग 86,000 होमगार्ड ड्यूटी कर रहे हैं।

इसके साथ ही हर साल 3 से 4 हजार होमगार्ड रिटायर भी हो जाते हैं। लंबे समय से इन पदों पर कोई भर्ती भी नहीं हुई, इसलिए रिक्त पदों (Home Guard Recruitment 2021) की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में होमागार्ड विभाग ने इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव रखा है, जिनपर महिलाओं की भर्ती की तैयारी चल रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

परिसीमन आयोग कैसे बनता है और क्यों Supreme Court भी नहीं बदल सकता इसके फैसले? समझिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में चुनावी व्यवस्था को संतुलित...

सिंगर-रैपर Badshah ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सामने आई कई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बादशाह (Badshah) ने अब तक...

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵