back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीआईए प्रमुख ने काबुल में शीर्ष तालिबान नेता से की मुलाकात

काबुल, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी नागरिकों और अमेरिका से संबद्ध अफगानों को 31 अगस्त की समय सीमा से पहले निकालने के अमेरिकी प्रयास के बीच सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स ने सोमवार को काबुल में तालिबान के शीर्ष नेता से गुपचुप तरीके से मुलाकात की। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है। बैठक का विवरण फिलहाल उपलब्ध नहीं है, लेकिन सीआईए प्रमुख की संकट के समय पर यह कूटनीति तब सामने आई है, जब अमेरिका में जो बाइडेन प्रशासन इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी की समय सीमा से परे काबुल हवाई अड्डे से हजारों लोगों की निकासी को बढ़ाया जाए। तालिबान ने सोमवार को 31 अगस्त की समय सीमा (विदेशी सैनिकों की वापसी) बढ़ाने को खारिज कर दिया था। सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने तालिबान नेता अब्दुल गनी बरादर के साथ बर्न्स की बैठक पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिसे पहले वाशिंगटन पोस्ट द्वारा रिपोर्ट किया गया था। काबुल हवाई अड्डे के आसपास सुरक्षा स्थितियों को लेकर अमेरिका और अन्य देशों के अधिकारियों में चिंता बढ़ रही है। वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस्लामिक स्टेट के अफगान सहयोगी के आतंकवादी हवाई अड्डे के बाहर जमा भीड़ पर हमला कर सकते हैं। अधिकारियों को यह भी डर है कि तालिबान और उनके सहयोगी, जिन्होंने निकासी प्रक्रिया के दौरान अमेरिकी सैन्य कर्मियों पर हमला नहीं किया है, 31 अगस्त के बाद अपना रुख बदल सकते हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...