back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुप्रीम कोर्ट से RJD के लिए आई खुशखबरी, MLC बने रहेंगे नीतीश कुमार की नकल उतारने वाले सुनील सिंह

विधान परिषद के अंदर मुख्यमंत्री की नकल उतारने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने RJD MLC सुनील सिंह का निष्कासन बहाल किया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। RJD के लिए सुप्रीम कोर्ट से आज दो खबरें आई। पहली यह थी कि सुप्रीम कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू यादव, हेमा यादव और तेजप्रताप यादव के खिलाफ समन जारी किया। जबकि दूसरी खबर खुशखबरी के रूप में सामने आई। सदन के अंदर RJD MLC सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक्टिंग की थी जिसकी वजह से उनका सदन से निष्कासन कर दिया गया था। सुनील सिंह ने इस निष्कासन को चुनौती दी थी जिसपर कोर्ट ने उनका निष्कासन बहाल कर दिया और साथ ही ऐसा दुर्व्यवहार दोबारा न करने की चेतावनी दी। 

नहीं ले सकेंगे 7 महीने का वेतन भत्ता- SC

सुप्रीम कोर्ट ने RJD MLC की विधान परिषद की सदस्यता बहाल करते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार सरासर अनुचित है। दोबार ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। दरअसल 7 महीने पहले उन्होंने सदन में नीतीश कुमार की एक्टिंग की थी जिसके बाद से ही वह विधान परिषद से निष्कासन झेल रहे हैं। कोर्ट ने उनकी 7 महीने की निष्कासन अवधि को ही उनकी सजा माना। और साथ ही यह आदेश भी दिया कि निष्कासन के दौरान सात महीनों के वेतन भत्ते सुनील सिंह को नहीं दिए जाएंगे।

विधान परिषद की आचार समीति ने किया था निष्कासन

CM नीतीश कुमार से सदन के अंदर अशोभनीय व्यवहार करने वाले सुनील सिंह को बिहार विधान परिषद की सफारिश पर निष्कासित कर दिया गया था। और इस सीट पर चुनाव कराने के आदेश भी जारी हो गए थे। कोर्ट ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आचार समीति को फैसला लेते समय थोड़ा उदार होना चाहिए था। व्यवहार गलत था लेकिन सजा बहुत अधिक है। इसके साथ ही कोर्ट ने उस सीट पर चुनाव कराने के आदेश पर भी रोक लगा दी जिसकी वजह से अब सुनील सिंह के MLC बने रहने का रास्ता साफ हो गया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश कुमार पर अभद्र टिप्पणी से गुस्साए डिप्टी CM विजय सिन्हा, विपक्ष पर जमकर बरसे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का मुद्दा उभरकर सामने आया है। विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵