back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

9 दिसंबर को क्वालकॉम की लेटेस्ट चिप के साथ लॉन्च के लिए तैयार है मोटो एज एक्स30

बीजिंग, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने घोषणा की है कि चीन में 9 दिसंबर को एक नया स्मार्टफोन मोटो एज एक्स30 क्वालकॉम की लेटेस्ट चिप, स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 द्वारा संचालित होगा। गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोरोला आगामी लॉन्च इवेंट के जरिए दो फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर सकता है। पहला मोटो एज एक्स30 है और दूसरा मोटो जी200 का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसकी घोषणा पिछले महीने वैश्विक बाजारों में की गई थी। जी200 में स्नैपड्रैगन 888 प्लस एसओसी है, चीन में मोटो एज एस30 नाम के साथ डेब्यू करने की अफवाह है। मोटो एज एक्स30 के 6.67-इंच एफएचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है जो 144हट्र्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह एक पंच-होल डिजाइन को स्पोर्ट करेगा और सुरक्षा के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। सेल्फी लेने के लिए डिस्प्ले पंच-होल में 60 एमपी का कैमरा हो सकता है। इसके बैक पैनल में 50एमपी प्लस 50एमपी प्लस 2एमपी का ट्रिपल कैमरा यूनिट होगा। एज एक्स30 में 68वॉट फास्ट चार्जिग सपोर्ट और 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आने की उम्मीद है। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...