back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19 Promo: पहली बार होगा ड्रामे की जगह लोकतंत्र, अब हर छोटा-बड़ा फैसला लेंगे घरवालें

सलमान खान ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को लेकर साफ कर दिया है कि 18-19 सालों में यह पहली बार होगा जब हर छोटा-बड़ा फैसला घरवाले लेंगे, लेकिन उन्हें उस फैसले के नतीजों के लिए भी तैयार रहना होगा।

नई दिल्ली/रफ़्तार डेस्क। सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस के 19वें सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जहां इस बार कुछ अलग होने वाला है। इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में जोश और उत्साह के साथ-साथ एक नई क्रांति देखने को मिलेगी। माहौल बदला है, थीम बदली है और होस्ट का अंदाज भी बदला है। करीब 57 सेकंड के इस ट्रेलर में सलमान खान एक नेता के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस बार बिग बॉस के घर में ड्रामे और लड़ाई-झगड़ों से दूर एक लोकतांत्रिक माहौल देखने को मिलेगा।

बिग बॉस का नया प्रोमो 

प्रोमो से साफ़ है कि इस बार बिग बॉस 19 के घर में होने वाले फ़ैसले घर के सदस्य ही लेंगे। ट्रेलर की शुरुआत में सलमान कहते हैं, ’18-19 सालों में पहली बार घर में पागलपन भरे ड्रामे की जगह लोकतंत्र होने वाला है। इसका मतलब है कि हर छोटा-बड़ा फ़ैसला घरवालों के हाथ में होगा। घरवालों, जो करना है करो लेकिन नतीजों के लिए तैयार रहो और जनता के लिए भी क्योंकि इस बार बिग बॉस में घरवालों की सरकार होगी। यह बदलाव न सिर्फ़ शो के फ़ॉर्मेट में ताज़गी लाएगा बल्कि दर्शकों को भी प्रभावित करेगा।

इस बार दर्शक देख पाएंगे कि कैसे कंटेस्टेंट्स के बीच मतभेद और फ़ैसले लोकतांत्रिक तरीक़े से सुलझाए जाते हैं। इस बार किसी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि सब मिलकर ज़िम्मेदारी लेंगे और फ़ैसले लेंगे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक़, इस साल बिग बॉस19 के घर के बेडरूम में सिर्फ़ 15 लोग ही रहेंगे और घर के अंदर सिर्फ़ 15 ही बेड होंगे। चूँकि थीम ‘राजनीति’ है, इसलिए दर्शकों के साथ-साथ घर के कंटेस्टेंट भी वोटिंग करेंगे। शो के प्रीमियर में एंट्री करने से पहले सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स को दो टीमों में बाँटेंगे, जिसमें रिपोर्ट के मुताबिक, एक सत्ता पक्ष और दूसरी विपक्ष होगी। इसके साथ ही हर टीम को अपना नेता चुनना होगा और इसके लिए वोटिंग होगी।

इस दिन से शुरू होगा शो 

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ इसी महीने 24 अगस्त से शुरू होने वाला है। हालाँकि सलमान खान 22 और 23 अगस्त को ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग करेंगे, लेकिन खबर है कि इस बार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एक मशहूर राजनेता भी होंगे इस बार बिग बॉस का प्रसारण कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार दोनों पर होगा, लेकिन इस बार इसे जियो हॉटस्टार पर कलर्स टीवी से 90 मिनट पहले स्ट्रीम किया जाएगा। यानी शो रात 9 बजे ओटीटी पर आएगा और बाद में लोग इसे रात 10:30 बजे टीवी पर देख सकेंगे। खबर ये भी है कि बिग बॉस 19 का ये सीजन काफी लंबा होने वाला है। आमतौर पर 15 हफ्ते चलने वाले इस शो को लेकर चर्चा है कि इस बार ये 20 से 22 हफ्ते तक चलेगा. जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस 19 के मेकर्स ने अब तक करीब 45 सेलिब्रिटीज को इस शो के लिए अप्रोच किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...