back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 17 : समर्थ की वजह से ईशा की कैप्टंसी को खतरा, बिग बॉस ने दी घरवालों को सजा

बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है ईशा घर की नई कैप्टन बनी तो वहीं अब ईशा की कैप्टंसी पर खतरा बना हुआ है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 के पूरे 10 हफ्ते पूरे होने को आए हैं वहीं अब घर में काफी कुछ देखने को मिल रहा है हर एक सदस्य अपने दिमाग से एक दूसरे को टारगेट करते हुए नजर आ रहे हैं। बीते दिन ईशा मालवीय घर की नई कैप्टन बनी और अब ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ की वजह से ईशा की कैप्टंसी पर खतरा बना हुआ है। दरअसल कैप्टन के रूम से समर्थ चोरी कर लेते हैं जिसके बाद बिग बॉस ईशा को बुलाते हैं और किचन मैं  बंधी घंटी बजाकर किचन खोलने के लिए कहते हैं । लेकिन किचन में कोई टाइमर नही चालू होता इसके बाद सब काफी हैरान हो जाते हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही बिग बॉस ने एक नियम बनाया था जिसके दौरान जब किचन की घंटी बजेगी तब से लेकर डेढ़ घंटे तक किचन चालू रहेगा और उसके बाद किचन बंद हो जाएगा।

बिग बॉस ने बंद किया घर का किचन

समर्थ के चोरी करने पर बिग बॉस काफी गुस्सा हो जाते हैं और वह समर्थ के साथ-साथ पूरे घरवालों को दंड देते हुए किचन को बंद करने का आदेश देते हैं बिग बॉस कहते हैं कि किन्हीं दो लोगों ने कप्तान के रूम से चोरी की है और उन्हें अगर यह मजाक लग रहा है तो इसकी सजा उनके साथ-साथ पूरे घर को मिलेगी और यह किचन मेरे अगले आदेश तक बंद ही रहेगा। इसके बाद पूरा घर काफी परेशान हो जाता है और समर्थ को कई बातें सुनाई जाती है जिसके बाद समर्थ चोरी की गई चीज वापस कर देते हैं और सबसे माफ़ी भी मांगते हैं।

समर्थ ईशा के बीच आई दूरियां

बिग बॉस 17 के शो के शुरुआत से ही ईशा और अभिषेक का रिश्ता सबके सामने आ गया था वहीं समर्थ के आने के बाद एक नया ट्रैक चालू हुआ था। वही ईशा ने अपनी समझदारी और सूझबूझ से अपना रिश्ता संभाला था। लेकिन बढ़ते दिन के साथ ईशा और समर्थ के रिश्ते में दरार आने लगी है। अक्सर समर्थ ईशा का नाम लेकर अभिषेक से लड़ते हैं जिसके कारण ईशा को भी अभिषेक से लड़ना पड़ता है और ईशा को लगता है कि वह दो लोगों के बीच में फंस चुकी हैं। ईशा रोते हुए अंकिता से कहती है कि मुझे अब अच्छा फील नहीं हो रहा है मुझे लगता है कि मैं दो लड़कों के बीच में फस गई हूं क्योंकि ना मैं समर्थ को कुछ बोल पाती हूं और ना अभिषेक को इसके बाद अंकिता ईशा को कई सारी चीज समझती हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵