नई दिल्ली,रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी को लेकर काफी बवाल हुआ घर के सरे सदस्य एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आए वहीं घर ईशा घर की नै कैप्टेन बन गई हैं।आप को बता दे की टास्क के दौरान टीम B जीत गई थी। जिसमें अंकिता,मन्नारा,विक्की,औरा,ईशा,समर्थऔर आयशा थे। टास्क जितने के बाद बिग बॉस बोलते है आपस में विचार कर के बताओ कौन घर का कैप्टेन बनेगा जिसके बाद घर वाले काफी कन्फ्युस्ड थे। बार बार बिग बॉस के पूछने पर बाद में घर वाले ईशा का नाम ले लेते है। जिसके बाद बिग्ग बॉस ईशा को घर की जिम्मेदारी देते हुए कहते है आज से घर चलाने की जिम्मेदारी तुम्हरे कंधो पर हैं।
दर्शकों को धोखा दे रहे हैं मुनव्वर और आयशा
बिग बॉस 17 के घर में मुनव्वर फारुकी काफी अच्छे और स्टॉन्ग सदस्य लोगो को लग रहे थे और उनका गेम भी अच्छा जा रहा था। लेकिन बीते दिन मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा घर मेंआती है और मुनव्वर के ऊपर कई इल्जाम लगाती है।जिसके बाद मुनव्वर काफी दुखी और परेशान नजर आते है। वहीं मुनव्वर ने आयशा से माफ़ी भी मांगी जिसके बाद आयशा कहती है की मैं अचानक से तुम्हें माफ नहीं कर सकती। और शो के अगले ही दिन दोनों एक दूसरे से हस कर बोलते हुए नजर आते है और एक दूसरे की पसंद का कपड़ा भी पहनते है। जिसको देखकर घर के सदस्य काफी हैरान है की ये जो दिखा रहे है ये सच है या फिर आयशा का इस घर में आने का वो सब एक बहाना था। केवल घर वाले ही नहीं बल्कि दोनों के बीच बढ़ते प्यार को देखकर दर्शक भी कई बाते कर रहे हैं।
समर्थ के वजह से आएगी ईशा की कैप्टेंसी पर आंच
बिग बॉस 17 का नया प्रोमों आया है जिसमें ईशा की कैप्टेंसी जाने की बात कही जा रही है दरअसल घर के किचन का बिग बॉस ने नियम बने है। और समर्थ किचन बंद होने के बाद भी कुछ करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसपर बिग बॉस ने घर का किचन बंद रहने का आदेश दिया है।वहीं घरवालें चिंटू से कहते है की ईशा की कैप्टेंसी तुम्हरे वजह से चली जाएगी जिसके बाद ईशा भी चिंटू से सवाल पूछती हुई नजर आ रही है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in




