back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले-“अब न लालू की छत्रछाया, न तेजस्वी की राह”, राहुल और भाई पर भी अप्रत्यक्ष वार

बिहार की राजनीति में तेजप्रताप यादव एक नई राह पर निकल पड़े हैं। इसी बीच, तेजप्रताप के हालिया रुख ने आरजेडी के भीतर नई हलचल पैदा कर दी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा है कि अब वे लालू यादव की छत्रछाया में नहीं हैं और अपनी राह खुद तय कर रहे हैं। चुनाव प्रचार पर निकलने से पहले मीडिया से बातचीत में तेजप्रताप ने कहा, “लालू जी जननायक थे, लेकिन अब वे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को मार्गदर्शन देते हैं। मुझे वह मार्गदर्शन नहीं मिलता। मेरा मार्गदर्शन बिहार के गरीबों और युवाओं से आता है।”

तेजप्रताप यादव के इस बयान को राजनीतिक विश्लेषक लालू परिवार के भीतर बढ़ते मतभेद का खुला संकेत मान रहे हैं। लंबे समय से ‘लालू के बड़े बेटे’ की पहचान से खुद को अलग करने की कोशिश कर रहे तेजप्रताप अब स्वतंत्र नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने में जुटे हैं। उन्होंने बिहार की राजनीति में चल रही ‘जननायक’ की बहस को भी फिर से हवा दी। बिना किसी का नाम लिए तेजप्रताप ने कहा, “जो लोग खुद को जननायक कहते हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। असली जननायक वे हैं कर्पूरी ठाकुर, डॉ. भीमराव अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया और महात्मा गांधी़ जिन्होंने समाज और देश के लिए काम किया।”

तेजस्वी और राहुल पर अप्रत्यक्ष वार

तेजप्रताप यादव ने भले ही किसी का नाम न लिया हो, लेकिन उनके बयान के निशाने पर राहुल गांधी और छोटे भाई तेजस्वी यादव साफ नजर आए। “मार्गदर्शन नहीं मिलता” और “सच्चे जननायक” जैसी टिप्पणियों के जरिए तेजप्रताप ने इशारों-इशारों में अपनी नाराजगी जाहिर की। राजनीतिक विश्लेषक इसे लालू परिवार के भीतर पनप रहे मतभेदों की नई परत के रूप में देख रहे हैं। तेजप्रताप ने कहा कि अब उनकी राजनीति की राह परिवार से अलग है। उन्होंने दो टूक कहा “मैं अपने बल पर काम करूंगा और जनता के बीच जाकर परिणाम दिखाऊंगा।” 

तेजप्रताप यादव की नई राह 

बिहार की राजनीति में तेजप्रताप यादव ने अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप अब अपने नए संगठन ‘जनशक्ति जनता दल (JJD)’ के जरिए राज्य की राजनीति में नई राह बना रहे हैं। इस संगठन के माध्यम से वे युवाओं और समाज के हाशिये पर खड़े तबकों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। तेजप्रताप का कहना है कि वे अपनी पहचान “लालू के बेटे” के रूप में नहीं, बल्कि “जनता के नेता” के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

संगठन के लॉन्च के बाद से ही तेजप्रताप लगातार जनता के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे खुद पोस्टर लगाते हैं, बाइक रैली निकालते हैं और मतदाताओं से सीधे संवाद करते हैं। यह नई सक्रियता उन्हें बाकी नेताओं से अलग दिखाती है—हालांकि आलोचकों का मानना है कि वे अब भी “भावनात्मक बयानबाजी” के ज़रिए ही सुर्खियों में रहते हैं। तेजप्रताप के हालिया बयानों ने आरजेडी के भीतर नए समीकरणों की चर्चा को हवा दे दी है। 

पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक तेजप्रताप का यह रुख परिवार के भीतर राजनीतिक दूरी को और गहरा कर सकता है। बिहार के सियासी गलियारों में माना जा रहा है कि तेजप्रताप का यह नया संगठन न केवल आरजेडी के पारंपरिक समीकरणों को चुनौती देगा, बल्कि राज्य की राजनीति में “जनता बनाम परिवार” की नई बहस भी शुरू कर सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम इस बार काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह से ही शहर के कई...
spot_img

Latest Stories

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵