back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमएलए मामले में 3 राज्यों में 5 स्थानों की तलाशी ली

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धनशोधन आरोपों के सिलसिले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और राजस्थान के जयपुर में कई स्थानों पर तलाशी ले रही है। दरअसल शिकायत मिली थी कि कुछ लोग मैलवेयर सहित गंभीर तकनीकी समस्याओं के बारे में चेतावनियों या फर्जी संदेशों वाले संदेश व्यक्तिगत कंप्यूटर में भेजकर ठगी कर रहे थे। जांच से जुड़े ईडी के एक सूत्र ने बताया कि एजेंसी दिल्ली, जयपुर और गाजियाबाद में इससे जुड़ी कंपनियों के परिसरों की तलाशी ले रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले साल सितंबर में सॉफ्टविल इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड, इनोवाना थिंकलैब्स लिमिटेड, जयपुर, बेनोवेलिएंट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा, सिस्टवीक सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर, सबुरी टीएलसी वल्र्डवाइड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, सबुरी ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसके आधार पर ईडी ने केस दर्ज किया था। सीबीआई के अनुसार, यह आरोप लगाया गया था कि इन कंपनियों ने पीड़ितों के व्यक्तिगत कंप्यूटरों पर पॉप-अप को उनके माइक्रोसॉफ्ट विंडोज सिस्टम में मैलवेयर सहित गंभीर तकनीकी समस्याओं के बारे में चेतावनी या फर्जी संदेशों के साथ प्रेषित किया। सीबीआई को दी गई शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि पीड़ितों को गैर-मौजूद समस्या को हल करने के लिए इंटरफेस पर लिंक पर क्लिक करके उन्हें ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा गया था। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...