back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो छात्रों से 212 ग्राम चरस बरामद, गिरफ्तार

श्रीनगर, 31 मई (हि.स.)। नशे का कारोबार गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में भी पैर पसार रहा है। स्थानीय पुलिस ने बिड़ला परिसर के दो छात्रों नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार दोनों छात्रों से 212 ग्राम चरस बरामद की गई है। यह जानकारी सोमवार को कोतवाल हरिओम राज चौहान ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि रविवार शाम चेकिंग के दौरान बिड़ला परिसर के पीछे बुघाणी रोड पर दो युवक घूमते मिले। उन्होंने अपना नाम निशिकेत (21)) ग्राम ननोली पिथौरागढ़ और प्रवीण नेगी (22) कफारतीर (नारायणबगड़) बताया। तलाशी लेने पर निशिकेत से 108 ग्राम और प्रवीण से 104 ग्राम चरस बरामद की गई। चौहान ने बताया कि निशिकेत बी-टेक और प्रवीण एचएम का छात्र है। निशिकेत हॉस्टल में और प्रवीण बाजार में किराये के मकान में रहता है। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वह पहाड़ी क्षेत्र से सस्ती कीमत पर चरस लाकर श्रीनगर एवं चौरास क्षेत्र के छात्रों को बेचते हैं। इससे उनका खर्च चलता है। हिन्दुस्थान समाचार /राज

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵