back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायगढ़ : ट्रेलर में फसे चालक की गैस कटर से केबिन काटकर बचाई जान

रायगढ़, 30 मई (हि.स.) I खरसिया पंचमुखी मंदिर के पास शनिवार देर रात दो ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें एक ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। आधी रात डायल 112 के माध्यम से खरसिया पेट्रोलिंग टीम को पंचमुखी मंदिर के पास दो ट्रेलर के दुर्घटना की जानकारी दी गई। ऐसे में सड़क दुर्घटना की जानकारी पर खरसिया राइनो-1 स्टाफ आरक्षक भगवती प्रसाद एवं ई आर वी वाहन चालक संदीप दर्शन मौके पर पहुंचे जहां ट्रेलर क्रमांक सीजी-13- एडी-5560 का चालक अमरकांत लकड़ा पिता दिगन लकड़ा उम्र 26 वर्ष निवासी समकंदा झारखंड गलत साइड पर जाकर ट्रेलर क्रमांक सीजी13- एलए- 4993 को ठोंकर मार दिया था जिससे चालक अमरकांत लकड़ा का पैर केबिन में फंस गया था । डॉयल 112 स्टाफ और आसपास के लोग, चालक को निकालने का प्रयास कर रहे थे । उसी बीच डॉयल 112 के आरक्षक द्वारा चौकी प्रभारी नंद किशोर गौतम को दुर्घटना की जानकारी बताया कि चालक बुरी तरह से केबिन अंदर फंसा है । गैस कटर के जरिए निकाला जा सकता है । मध्य रात्रि चौकी प्रभारी चौकी के आरक्षक सोहन यादव के साथ मौके पर गैस कटर व गैस कटर मिस्त्री को साथ लेकर मौके पर पहुंचे । काफी मशक्त के बाद केबिन को काट कर चालक को बाहर निकाला गया जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल ईलाज के लिये भेजा गया है । हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

Advertisementspot_img

Also Read:

‘महारानी सीजन 4’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, हुमा कुरैशी की हुई शानदार वापसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लोकप्रिय राजनीतिक वेब सीरीज ‘महारानी’ का चौथा सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। इस सीजन का ट्रेलर हाल ही...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵