back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक (महिला तीरंदाजी) : दीपिका ने दूसरे राउंड में जेनिफर को हराया (लीड-1)

टोक्यो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक में महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी इवेंट के दूसरे राउंड में अमेरिका की जेनिफर फर्नाडेज मुचिनो को हरा दिया है। दीपिका ने भुटान की करमा को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। दीपिका ने करमा को एकतरफा अंदाज में 6-0 से हराया और राउंड-16 में जगह पक्की कर ली थी। उन्होंने दूसरे राउंड में भी अपना यह प्रदर्शन बरकरार रखा और जेनिफर को 6-4 से हराया। दीपिका ने राउंड-16 में पहला सेट गंवाया लेकिन फिर जोरदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट अपने नाम किए। चौथे सेट में दीपिका एक बार फिर पिछड़ गईं लेकिन पांचवां और निर्णायक सेट अपने नाम कर उन्होंने यह बाधा भी पार कर ली और पदक की ओर एक और कदम बढ़ा दिया। दीपिका से पहले भारत के पुरुष तीरंदाजों तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव ने भी पहले दौर का मुकाबला जीत दूसरे राउंड में जगह बनाई थी। लेकिन इन दोनों तीरंदाजों को राउंड-16 में हार का सामना करना पड़ा था। पुरुष तीरंदाजों के विफल रहने के बाद दीपिका पर पदक की उम्मीद बरकरार रखने की जिम्मेदारी थी जिसे उन्होंने राउंड-16 में बखूबी निभाया। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

खुलेआम दिखी ABVP की गुंडई! DUSU की जॉइंट सेक्रेटरी ने पुलिस के सामने अंबेडकर कॉलेज के प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंबेडकर कॉलेज में एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां यूनिवर्सिटी की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका...
spot_img

Latest Stories

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵