back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘वार्ड नंबर-17 में यू.ई.ई.डी विभाग, जिला प्रशासन एवं पार्षद की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय वासियों में रोष‘

उधमपुर, 29 मई (हि.स.)। उधमपुर के वार्ड नंबर-17 की यू.ई.ई.डी. विभाग द्वारा सीवरेज कार्य के लिए की गई खुदाई के कारण सड़कों इतनी खस्ता हालत कर दी है कि वहां पर हर रोज गाड़ियां गिर रही हैं और लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जबकि इसको लेकर पार्षद पूर्ण रूप से कुंभकरण की नींद सोई हुई है। वहीं स्थानीय वासी मूलराज, हेमराज, राजकुमार, पंकज, सोनू आदि ने बताया कि यू.ई.ई.डी. विभाग ने वार्ड नंबर-17 में सीवरेज के लिए स्थानीय लोगों को मनाकर खुदाई की तथा पाइपें डालने के उपरांत बजरी डाल दी लेकिन उसको समतल नहीं किया गया, जिस कारण अब हर रोज वहां पर सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। स्थानीय वासियों का कहना था कि विभाग द्वारा कार्य को अधूरा छोड़ कर चले जाने के लिए स्थानीय पार्षद भी उतनी ही जिम्मेदार है, क्योंकि जब कार्य चल रहा था उस समय उसने यू.ई.ई.डी. विभाग को क्यों नहीं चेताया कि अगर उनके द्वारा कार्य को अधूरा छोड़ा गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना थी जिस प्रकार से यू.ई.ई.डी. विभाग के प्रति पार्षद का रवैया है उससे तो यही प्रतीत होता है इन दोनों को मिलीभगत है जबकि स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं। उनका कहना था कि सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि हमारे वार्ड पार्षद के पास इस मार्डन जमाने में भी मोबाइल ही नहीं है तथा हम लोग अपनी परेशानी को उनके पास तक नहीं पहुंचा पाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि प्रशासन को भी इस समस्या के प्रति कई बार अवगत करवाया गया लेकिन वह भी पूर्ण रूप से चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने पार्षद, यू.ई.ई.डी. विभाग तथा जिला प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर वार्ड नंबर 17 में स्थित सड़कों की हालत जल्द ठीक नहीं किया गया तो उन्हें मजबूर होकर कोई कड़ा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा तथा इसकी पूरी जिम्मेवारी संबंधित विभागों एवं पार्षद की होगी। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

भागीरथपुरा पानी संकट: तीन साल से शिकायत के बावजूद प्रशासन ने नहीं उठाया कदम, बीजेपी पार्षद ने किया खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से लोगों की मौत का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। इस पूरे...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵