back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीड़-बिलिंग से लापता पैरा पायलट का शव बड़ा भंगाल की पहाड़ियों में मिला

पिछले पांच माह पूर्व हुआ था लापता धर्मशाला, 28 मई (हि.स.)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व विख्यात बीड़-बिलिंग घाटी से जनवरी माह में लापता हुए पैराग्लाइडर पायलट रोहित भदोरिया का शव पांच माह बाद मिलने की सूचना है। कांगड़ा जिला की धौलाधार रेंज के जालसू पास और बड़ा भंगाल की पहाड़ियों के बीच में एक संकरे पहाड़ के निकट पायलट के शव मिलने की सूचना है। हालांकि आधिकारिक रूप से पुलिस ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है। लेकिन सर्च अभियान में जुटी टीम ने यह सूचना बीड़ में दी है। पायलट भदोरिया का जहां शव मिला है, उसी स्थान में पिछले महीने उसका काफी सामान भी मिला था। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि जालसू पास और बड़ा भंगाल की पहाड़ियों के बीच में एक संकरे पहाड़ के निकट पायलट के शव मिलने की सूचना मिली है। उक्त स्थल के लिए एक टीम भी भेजी गई है। उन्होंने बताया कि इस बारे में शनिवार तक ही पूरी सूचना मिल पाएगी। लापता रोहित को ढूंढने के लिए लगातार एक बड़ा सर्च अभियान चल रहा था। हालांकि उस दौरान उक्त क्षेत्र में काफी बर्फ जमी थी जो अब कम होने के बाद रोहित का शव मिलने की सूचना मिली है। मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले 48 वर्षीय रोहित भदोरिया काफी समय से बीड़ में अपने परिवार सहित रह रहा था। इसी साल बीते आठ जनवरी को उसने बिलिंग से उड़ान भरी थी लेकिन कुछ घंटों की उड़ान के बाद उतराला से ऊपर की पहाड़ियों से अचानक रोहित लापता हो गया था। उस समय मौसम भी ठीक नहीं था, ऐसे में लग रहा था कि रोहित ने कहीं इमरजेंसी लैंडिंग की है। रोहित को ढूंढने के लिए माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट सहित कई रेस्क्यू टीमें हेलीकॉप्टर और ग्राउंड स्तर पर जुटी थी। एक टीम को रोहित का कुछ सामान बीते माह 12 अप्रैल को जालसू के समीप जोड़ा धड़वे के पास वाली संकरी पहाड़ी में मिला था। लेकिन उस समय यहां बर्फ होने के कारण अधिक दिन सर्च नहीं हो पाया। इसके बाद एक बार फिर रोहित के दोस्तों और परिजनों ने रेस्क्यू टीम उसी स्थान पर भेजी थी। जहां रोहित के शव होने की सूचना मिली है। गौर हो कि लापता होने के बाद रोहित को ढूंढने के लिए भारतीय वायु सेना सहित निजी हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵