back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेतिया मे एटीएम कार्ड बदल कर विदेश पैसा भेजने वाला 3 अपराधी गिरफ्तार

बेतिया, 28 मई (हि.स.)। मझौलिया पुलिस ने पिछले चार वर्षो से फरार साइबर अपराधी संतोष यादव समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार अपराधियों मे जौकटिया के संतोष यादव, मो. तारीक तथा बैरिया के तधवानंपुर निवासी राजन कुमार शामिल है। उन्होंने कहा कि संतोष यादव की तलाश पूर्व में मझौलिया थाना में दर्ज धोखाधड़ी के दो मामलों में पुलिस को थी। ये लोग एटीएम बदलकर लोगों का पैसा उड़ाने का काम करते थे। मो. तारीक के पास से तीन एसबीआई का एटीएम कार्ड तथा राजन कुमार के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। राजन के मोबाइल से अलग-अलग एटीएम के माध्यम से 30 से 35 लाख रुपया का ट्रांजेक्शन करने का खुलासा हुआ है। विदेश भी पैसा भेजा गया है। उसके मोबाइल से साइबर अपराधियों द्वारा उड़ाए गए पैसे के देश व विदेश में हस्तानांतरण करने का ऑडियो क्लीप भी मौजूद है। सूत्रों के अनुसार मझौलिया थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कई मामलों का आरोपी संतोष यादव अपने गांव आया है। गांव के रहने वाले मो. तारीक तथा तधवानंदपुर के राजन कुमार के साथ मिलकर लोगों का पैसा उड़ा रहा है। साइबर अपराध की घटनाओं में इन लोगों की संलिप्ता है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार, दारोगा अशोक साह तथा जमादार सुधांशु शेखर प्रसाद सिंह के साथ जौकटिया में छापेमारी की तो संतोष यादव गिरफ्तार हो गया। संतोष की निशानदेही पर मो. तारीक व राजन को भी पुलिस ने पकड़ लिया। हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई बार ऐसी समस्या सामने आती है जब अकाउंट से पैसा कट (ATM Transaction Fail) जाता...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵