back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली-NCR में घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, दृश्यता घटी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-NCR में घने कोहरे और प्रदूषण की वजह से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। जबकि कोहरे की वजह से खराब दृश्यता होने के चलते उड़ान और रेल सेवाएं पर भी असर पड़ रहा है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्द मौसम के साथ कोहरा और प्रदूषण लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सोमवार की सुबह से ही कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी हद तक प्रभावित हुई। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने एक बार फिर कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को भी राजधानी के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा बना रह सकता है, जबकि कुछ इलाकों में घनापन ज्यादा हो सकता है। इसी वजह से सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

घने कोहरे की वजह से सुबह दृश्यता बेहद कम रही

सोमवार को राजधानी दिल्ली में कोहरे ने लोगों की दिनचर्या को खासा प्रभावित किया। तड़के से ही शहर के कई हिस्से घने कोहरे की चपेट में रहे, जिसके चलते विजिबिलिटी घटकर करीब 50 मीटर तक सिमट गई। करीब साढ़े आठ बजे के बाद हालात में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला। दरअसल, रविवार शाम से ही वातावरण में धुंध और धुएं की परत जमा होने लगी थी। जैसे-जैसे रात गहराई और तापमान में गिरावट आई, यही धुंध घने कोहरे में तब्दील हो गई। खराब दृश्यता के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कोहरे के चलते उड़ानों को लेकर एडवाइजरी जारी

घने कोहरे को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए सुबह एक एडवाइजरी साझा की। एयरलाइन के अनुसार, मौसम की खराब स्थिति के कारण दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़, जम्मू, कोलकाता, रांची, गुवाहाटी और हिंडन एयरपोर्ट पर दृश्यता प्रभावित हो सकती है। इंडिगो ने यह भी आगाह किया कि कोहरे की स्थिति अचानक गंभीर हो सकती है, जिससे विमान परिचालन में देरी या अन्य बदलाव संभव हैं। 

उड़ानें और ट्रेन सेवा हुई बाधित

सोमवार को राजधानी दिल्ली में छाए घने कोहरे ने हवाई और रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। कम दृश्यता के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़ी 130 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि आठ विमानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया। इसके अलावा, करीब 200 फ्लाइट्स निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं। रेल सेवाओं पर भी मौसम का असर साफ दिखा। दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर लगभग 100 ट्रेनें अपने तय समय से देर से पहुंचीं, वहीं करीब तीन दर्जन ट्रेनें देरी से रवाना हो सकीं, जिससे यात्रियों को खासा इंतजार करना पड़ा।

कई फ्लाइट्स रद्द और कुछ डायवर्ट

रविवार देर रात राजधानी दिल्ली में घना कोहरा जमने लगा, जिसका सीधा असर हवाई यातायात पर पड़ा। खराब मौसम के कारण रात से ही फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होने लगे। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आठ विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट के बजाय आसपास के अन्य हवाई अड्डों पर उतारने का फैसला किया गया। कम दृश्यता की स्थिति में दिल्ली से उड़ान भरने वाली 65 और दिल्ली पहुंचने वाली 65 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे तक उड़ानों की आवाजाही बाधित रही, जिसका असर दोपहर बाद तक फ्लाइट शेड्यूल पर देखने को मिला।

घने कोहरे के कारण दिल्ली में नहीं उतर सका विमान

कोहरे की वजह से उड़ानों को किस तरह मुश्किलों का सामना करना पड़ा, इसका एक उदाहरण सोशल मीडिया पर सामने आया है। प्रभाकर नाम के एक यूजर ने बताया कि गोवा से दिल्ली के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट रात करीब 12 बजे उड़ी थी और उसे रात 2:40 बजे दिल्ली पहुंचना था। हालांकि, खराब दृश्यता के चलते विमान दिल्ली के ऊपर करीब 20 मिनट तक चक्कर लगाता रहा। जब दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी और नजदीकी जयपुर एयरपोर्ट पर भी उतरने की इजाजत नहीं मिली, तो अंततः फ्लाइट को अहमदाबाद की ओर मोड़कर वहां सुरक्षित उतारा गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...