back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निशुल्क मारवाड़ी थाली अभियान का मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण

लखनऊ, 27 मई (हि.स.)। मण्डल आयुक्त रंजन कुमार ने गुरुवार को अग्रवाल समाज द्वारा संचालित मारवाड़ी कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। निशुल्क मारवाड़ी थाली अभियान पिछले सात मई से शुरू हुआ था, जो 21वें दिन भी जारी रहा। अग्रवाल बंधुओं की ओर से चलाये जा रहे इस प्रशंसनीय कार्य की सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। कम्युनिटी किचन का निरीक्षण करने मण्डल आयुक्त मोती नगर स्थित अग्रवाल कॉलेज पहुंचे, वहां उन्होंने किचन का विधिवत जायजा लिया। उन्होंने कैसे खाना बन रहा है कैसे बांटा जा रहा है और रजिस्टर को भी देखा। बाद में उन्होंने यहां से भोजन की क्वालिटी को जानने के लिए कुछ लोगों को फोन करके पता किया। इसी क्रम में राजाजीपुरम निवासी प्रियंका गुप्ता से फोन पर वार्ता करके मारवाड़ी भोजन की थाली के बारे में जानकारी ली और किस माध्यम से उनके पास पहुंच रही है और कितने दिनों से पहुंच रही है उसके बारे में वार्ता की। निशुल्क मारवाड़ी थाली अभियान के संयोजक नीलेश अग्रवाल टाटा व अनिल अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज द्वारा शहर के प्रमुख अस्पताल केजीएमयू, राम मनोहर लोहिया बलरामपुर हॉस्पिटल, लोक बंधु हॉस्पिटल एवं आवश्यकता पड़ने पर अन्य अस्पतालों में भोजन थाली वितरित किया जा रहा है। इस भोजन को स्विग्गी जिनी के माध्यम से लोगों के घर तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 1200 सौ थालियां प्रतिदिन तैयार की जाती हैं और अग्रवाल समाज की बहनों एवं महिलाओं के द्वारा उक्त भोजन की पैकिंग की जाती है। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। आज के भोजन में कढ़ी चावल, आलू शिमला मिर्च की सब्जी, पांच बदाम, रोटी और पानी की बोतल का वितरण हुआ। मारवाड़ी युवा मंच अवध द्वारा अनुराग अग्रवाल के संयोजन में 2000 पैकेट पूरी सब्जी के विभिन्न स्थानों पर वितरित किए गए। निरीक्षण के समय भारत भूषण गुप्ता, नीलेश अग्रवाल टाटा, आसित अग्रवाल, प्रदीप खेतान, अभिषेक, सुनील अग्रवाल मौजूद उपस्थित थे। यह अभियान मनोज जिंदल, रमा जिंदल, सुनील अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल आदि के सहयोग से चलाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...