back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुब्बारे में बांध कुत्ते को हवा में उड़ाया, यूट्यूबर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 27 मई (हि.स.) । हाईड्रोजन बैलून के साथ कुत्ते को हवा में उछालना दिल्ली के एक यूट्यूबर को भारी पड़ गया। दरअसल, दिल्ली के यूट्यूबर गौरव को पुलिस ने कुत्ते को हवा वाले गुब्बारे में बांधकर उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई है। गौरव जोन के नाम से यूट्यूब चैनल पर इसका वीडियो अपलोड किया गया था। हालांकि अब इसे डिलीट कर दिया गया है। डिलीट कर दिए गए वीडियो में यूट्यूबर और कुछ अन्य लोग और उसका पालतू कुत्ता दिखता है। यूट्यूबर गौरव ने कुत्ते के शरीर के ऊपरी भाग से कई सारे रंगीन बैलूनों को बांधा और फिर उसे हवा में उड़ाया। इसका उसने वीडियो बनाया और अपने चैनल पर अपलोड कर दिया। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही इसकी आलोचना भी होने लगी और आरोपित यूट्यूबर गौरव पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। दिल्ली के मालवीय नगर थाने में आरोपित गौरव और उसकी मां पर आईपीसी की धारा 188, 269, 34 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। बाद में गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया। वायरल वीडियो में देखा गया कि यूट्यूबर ने कुछ रंगीन गुब्बारों को कुत्ते के शरीर में बांध दिया, जिनमें हाईड्रोजन गैस थी। इसके बाद वह कुत्ते को दौड़ाता है तो कुत्ता हवा में कुछ पल के लिए उड़ने लगता है। इस वीडियो में गौरव के साथ एक महिला भी दिखती है। माना जा रहा है कि वह महिला गौरव की मां ही थी। आलोचना के बाद डिलीट किया वीडियो यूट्यूबर गौरव के चैनल पर चार मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। हालांकि, तीन दिन पहले आलोचना होने के बाद उसने अपने वीडियो को डिलीट कर दिया था और कहा कि उसने इस दौरान सारे सेफ्टी उपायों का ध्यान रखा था। उसने दावा किया कि वीडियो में उसने सुरक्षा उपायों के बारे में कहा भी था, मगर वीडियो की लंबाई ज्यादा होने की वजह से उस पार्ट को अपलोड नहीं किया। इसके बाद उसने इस घटना पर माफी मांगी और कहा कि वह अपने पालतू जानवरों को बच्चों की तरह ट्रीट करता है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵