back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनपुर में नकाबपोश अपराधियों ने ग्राहक सेवा केंद्र से दो लाख लूटा

छपरा, 23 मार्च (हि.स.) ।जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के हरिहर नाथ मंदिर के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र से दो बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की शाम को लूट लिया और फरार हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा सोनपुर थाने की पुलिस पहुंच गई है और इसकी जांच कर रही है। लुटेरों ने लूट की इस घटना को अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती दे डाला। बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी सेंटर से दो मोटरसाइकिल पर सवार आधे दर्जन नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने दो लाख रूपये के लूट की घटना को अंजाम दिया। हथियार देखकर वहां आस-पास मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर देखने लगे। घटना स्थल से हरिहरनाथ पुलिस ओपी महज 20 फीट की दूरी पर है। यूं कहें सड़क के इस पार बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र एवं सड़क के उस पार हरिहर नाथ ओपी है। हरिहर नाथ ओपी मे चार पुलिस पदाधिकारी चार होमगार्ड के जवान एवं पांच बीएमपी के जवान की प्रतिनियुक्ति है। हरिहर नाथ ओपी प्रभारी विभा रानी ने घटना के संबंध में बताया कि घटना लगभग 3:15 बजे के आसपास की है। लोगों के शोर मचाने के बाद जानकारी हो सकी। इसके साथ ही उन्होंने अज्ञात अपराधियों की ओर से फायरिंग की घटना की पुष्टि की। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाला जा रहा है और अज्ञात अपराधियों एवं संदिग्धो की पहचान की जा रही है। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस एवं दो खाली खोखा बरामद किया गया है। बैंक ऑफ़ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र के व्यवस्थापक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय में ग्राहक सेवा केंद्र के अंदर ग्राहक मौजूद थे। लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही अपराधियों ने हथियार निकाल कर तान दिया, जिसके डर से सारे लोग चुप रह गए और अपराधी घटना को अंजाम देकर चलते बने। जबकि उसके पीछे-पीछे कुछ दूरी तक हम लोगों ने भी पीछा किया। पीछा करते देख अपराधियों ने टारगेट कर फायरिंग किया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस चौकी के सामने अपराधी हथियार के बल पर घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए निकल गए। हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵