back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

100 केन्द्रों पर चलेगा कारोना का विशेष टीकाकरण अभियान : उपायुक्त

धनबाद, 23 मार्च (हि.स.)। जिले में विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान 100 केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 से 59 आयुवर्ग के रोगी व्यक्तियों को कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लगाया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि जिले में राज्य सरकार के निदेशानुसार विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान नियमित केन्द्रों के अलावा पंचायत स्तर पर टीकाकरण केन्द्रों की स्थापना कर लाभुकों को टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल धनबाद, पुलिस लाइन, पीएमसीएच, आरपीएफ कैम्प, केंद्रीय अस्पताल बीसीसीएल, राज मेडिकल रिसर्च सेंटर, आईकॉन क्रिटिकल केयर, प्रगति मेडिकल, राज क्लिनिक, जसलोक अस्पताल, अशर्फी अस्पताल, सनराइज अस्पताल, जालान अस्पताल, पाटलिपुत्र अस्पताल, जिम्स हॉस्पिटल, पार्क क्लीनिक, जगन्नाथ अस्पताल, ऋषभ हेल्थ केयर, जेपी अस्पताल, झारखंड डायबिटीक एंड आई सेंटर, अविनाश हॉस्पिटल, धनबाद नर्सिंग होम एवं चक्रबर्ती नर्सिंग होम में टीकाकरण हो रहा है। इसके अलावा धनबाद अंचल में दक्षिण पण्डारकनाली, सियालगुदरी, केंदुआ सत्संग भवन, यूपीएचसी भूली शिवपुरी, गोपीनाथ डीह पंचायत भवन, गोधर, पांडरपाला एवं सीसीडब्ल्यू सरायढेला में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। निरसा अंचल में बेनागोरिया 2, मदनपुर, बांद्रा पश्चिम, कलियासोल, पिंडराहाट, बेनागोरिया 1, चिरकुंडा, गोपालपुरा, शिवली बाड़ी मध्य, रंगामाटी, शासनबेड़िया, खुशरी, बांदा पश्चिम, आंखद्वारा, डूमरकुंडा, आमकुडा एवं सीएचसी निरसा में टीकाकरण हो रहा है। उपायुक्त ने बताया कि टुंडी प्रखंड में कटनिया, गढ़ रघुनाथपुर, मनियाडीह, मैरणवाटांड, कमारडीह, राजाभीठा, एचएससी रामपुर एवं सीएचसी टुंडी के साथ तोपचांची प्रखंड में मदैडीह, रामकुंडा, मतारी, पावापुर, एपीएचसी गोमो, सिंगदाहा एवं सीएचसी तोपचांची में टीकाकरण का कार्य हो रहा है। इसके अलावा बाघमारा अंचल में बगदाहा, धावाचिता, गोविंदाडीह, राजगंज महेशपुर 1, फटमाहुल, टुन्डु, तेतुलिया एवं सीएचसी बाघमारा के साथ बलियापुर अंचल में प्रधानखंता, मुकुंदा, कर्माटांड़, परसबनिया, बाघमारा, बरदाहा, मोको एवं सीएचसी बलियापुर में टीकाकरण हो रहा है। साथ ही गोविंदपुर प्रखंड में नगरकीयारी, चीटियारो, खरकाबाद, जलगोड़ा, उदयपुर, बड़ा जमुआ, बगसुमा एवं सीएचसी गोविंदपुर में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में झरिया अंचल में सहरपुरा, राजबाड़ी, डिगवाडीह, बरारी, गुजराती उच्च विद्यालय झरिया, जेलगोडा अस्पताल, टाटा जामाडोबा अस्पताल, लोदना उच्च विद्यालय, बीसीसीएल अस्पताल सुदामडीह, चासनाला, अग्रवाल धर्मशाला एवं सीएचसी झरिया में टीकाकेंद्र स्थापित हैं। उपायुक्त ने बताया कि सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के रोगी व्यक्तियों की सुविधा के लिए विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान पंचायत स्तर पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। सभी केन्द्रों पर पंजीकरण आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अपील किया है कि अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर वैध पहचान पत्र के साथ जाकर कोविड-19 प्रतिरोधी टीका अवश्य लगवाएं। हिन्दुस्थान समाचार /बिमल/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami Special: क्यों पहनते हैं पीला रंग? सरस्वती पूजा में इसका जानें महत्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बसंत पंचमी का त्योहार हर साल ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होकर मनाया जाता है। इस...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵