back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Monsoon 2021: दिल्ली एनसीआर के लोगों को बारिश से मिली राहत

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में आखिर कार मंगलवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। लंबे वक्त के बाद लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से दिल्ली एनसीआर में नमी भरी हवाएं चल रहीं थी। मौसम विभाग ने भी सुबह मॉनसून आने की घोषणा करते हुए अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि सुबह बारिश होने से दिल्ली के कुछ इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति भी उतपन्न हुई। झमाझम बारिश के कारण दिल्ली में एनएच-9 पर जाम लग गया।

मौसम विभाग के अनुसार, साउथ-वेस्ट दिल्ली , साउथ दिल्ली के अलावा एनसीआर में बूंदाबांदी होती रहेगी। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी रिमझिम बारिश शुरू हुई है। आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही, आसमान में घने बादल रहने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली है, बीते कई दिनों से गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल कर रखा हुआ था।

बारिश के बाद मथुरा रोड पर जलजमाव से ट्रैफिक जाम की नौबत आई है। दिल्ली के कुछ और इलाकों में लोगों को जलभराव की वजह से परेशान होना पड़ रहा है। दिल्ली के कुछ ऐसे इलाके जहां अक्सर सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहता ह,ै वहां भी गाड़ियां जलभराव के कारण रेंगती नजर आई। –आईएएनएस एमएसके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵