back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोपा अमेरिका की जीत को मैसी ने अर्जेटीना के लोगों और माराडोना को किया समर्पित

रियो डी जेनेरो, 12 जुलाई (आईएएनएस)। लियोनल मैसी ने कोपा अमेरिका में मिली खिताबी जीत को अर्जेटीना के लोगों और दिवंगत फुटबॉलर डिएगो माराडोना को समर्पित किया है। अर्जेटीना ने ब्राजील को 1-0 से हराकर से हराकर कोपा अमेरिका का खिताब जीता था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मैसी ने कहा, यह अद्भुत कोपा अमेरिका रहा।

हमें पता है कि अभी भी हम कई चीजों में सुधार कर सकते हैं लेकिन सच यह है कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस जीत के लिए सबकुछ दिया। मैं ऐसी टीम का कप्तान होकर गर्व महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा, मैं इस सफलता को अपने परिवार जो हमेशा से मेरी मजबूती रही है, मेरे दोस्त और उन सभी अर्जेटीना के नागरिकों को समर्पित करता हूं, जो इस वायरस के कारण प्रभावित हुए।

अर्जेटीना के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस के देश में 40 लाख से ज्यादा मामले सामने आए और इससे यहां 98000 लोगों की मौत हुई। मैसी ने इसके साथ ही अर्जेटीना के फुटबॉल लेजेंड माराडोना को भी यह जीत समर्पित की जिनका पिछले साल निधन हो गया था। मैसी ने कहा, यह जीत अर्जेटीना के सभी नागरिक और माराडोना को समर्पित है। मुझे यकीन है कि माराडोना जहां भी होंगे हमारा समर्थन करेंगे। — आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना पहुंचे! एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत, कई अहम मुद्दों पर होगी बातचीत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचे, जहां एजेइजा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। यह दौरा...
spot_img

Latest Stories

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...