back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ के जरुरतमंदो को पीएम आवास योजना योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा : रामविचार नेताम

राज्य सभा में नेताम ने उठाया सवाल रायपुर, 22 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ से राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने सोमवार को राज्य सभा में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतगत आवास ना निर्मित होने के विषय को सदन में उठाया। नेताम ने जानकारी दी की पूरे देश के गरीब पिछड़े आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने हेतु केंद्र सरकार द्वारा पीएम आवास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है, किन्तु छत्तीसगढ़ के आवासहीन जरुरतमंदो को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है । उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 में एक लाख 51 हजार 100 आवास और 2020-21 में 6 लाख 48 हजार 867 आवास की केंद्र द्वारा स्वीकृति का लक्ष्य मिला था,राज्य सरकार ने मात्र 1.20 लाख आवास बनाने का निर्णय लिया है। इस प्रकार पूर्व के निर्धारित लक्ष्य को मिला दिया जाए तो लगभग 8.59 लाख आवासहीन परिवार इस मूलभूत सुविधा से वंचित हो जायेंगे । नेताम ने आगे कहा की पीएम आवास योजना में केंद्र सरकार 60 फीसद और राज्य सरकार का हिस्सा 40 फीसद का रहता है। लेकिन विगत दो वर्षो के पीएम आवास योजना की राशी लगभग एक हजार करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा जमा नहीं करांए जाने के चलते केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में राज्य शासन असमर्थ रही है । नेताम ने सदन को जानकारी दी की प्रदेश के गरीब वर्ग के आवासहीन जिसमे बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजातीय,अनुसूचित जाति,पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग से अति गरीब लोगो के खाते में राशी ना आने से कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते परेशान एवं निराश है। उन्होंने सदन के माध्यम से केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है की इस अति लोकमहत्त्व के विषय को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आवासों की स्वीकृति देने एवं सभी स्वीकृत आवासों को पूर्ण करने हेतु राज्य सरकार को पुनः निर्देशित किया जाये। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

आखिर कौन हैं DSP कल्पना वर्मा? व्यापारी ने लगाए ‘प्यार के झांसे’ में करोड़ों ऐंठने के आरोप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...