back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले एसआई को एसपी ने बनाया चौकी इंचार्ज

– काम करने वालों को पहले दिया जाएगा मौका बहराइच, 23 मई (हि.स.)। शादी समारोह से लौट रही महिला का गहने से भरे पर्स को एक घंटे के अंदर ढूंढ़कर वापस करने वाले एसआई को एसपी सुजाता सिंह ने चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी है। एसपी के इस पहल को देखकर विभाग के अन्य पुलिसकर्मी काफी खुश है। एसपी ने कहा कि काम करने वाले को पहले मौका दिया जाएगा। लखीमपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा रामलोक निवासी मंजू मिश्रा शादी समारोह में गोंडा आई थी। वह शनिवार को वापस लौट रही थी, तो गोंडा-बहराइच हाईवे पर कहीं गहने से भरा पर्स गिर गया था। पीड़ित महिला रोते हुए कोतवाली पहुंची थी तो कोतवाल ने एसआई अनुराग प्रताप सिंह को पर्स ढूंढने की जिम्मेदारी सौंपी थी। एसआई ने एक घंटे के अंदर पर्स ढूंढ़कर महिला को वापस कर दिया था। महिला के चेहरे की मुस्कान बनने वाली पुलिस की सराहना के बाद एसपी सुजाता सिंह ने रविवार को एसआई को जरवल चौकी कस्बा का चौकी इंचार्ज बनाया है। इससे पहले वह देहात कोतवाली में तैनात थे। दो थानाध्यक्ष समेत पांच निरीक्षक के तबादले एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि जरवलरोड थानाध्यक्ष अरूण कुमार द्विवेदी को रानीपुर थानाध्यक्ष बनाया है। एसपी वाचक रहे शमशेर बहादुर सिंह को जरवलरोड थानाध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव सेल प्रभारी चौथीराम यादव को प्रभारी एएचटीयू, रानीपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार को सम्मन सेल प्रभारी व सम्मन सेल प्रभारी निसार हुसैन को एसपी वाचक बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵