back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रतिबंधित नशीली दवाईयों की सप्लाई करने वाला तस्कर आया पुलिस गिरफ्त में

जयपुर, 23 मई (हि.स.)। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी)और मुहाना थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाईयों की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की 97 शीशी और 150 अल्प्राजोलम टेबलेट्स(Alprazolam Tablets) टेबलेट्स एक अन्य नशीली दवा की मिली है। साथ ही आरोपित से चुराई गई दो गाड़ियां भी बरामद की है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (क्राइम) दिगंत आनंद ने बताया कि आरोपित राहुल जांगिड़ (30) खातियों की ढाणी मुकुंदपुरा भांकरोटा हाल शांताकुंज कॉलोनी बासड़ी हसनपुरा को गिरफ्तार किया है। जिसे मुखबिर की सूचना पर मुहाना थाना इलाके से पकडा है। वह पिछले काफी वक्त से वाहन चोरी और नशे की सप्लाई के अपराध में लिप्त था।आरोपित ने अपने एक अन्य साथी दीपक सिंह के साथ मिलकर नशीली दवाओं की सप्लाई और वाहन चोरी की वारदातें करता है। थानाधिकारी लखन खटाणा ने बताया कि बरामद नशीली दवाओं के बारे में पूछताछ में आरोपित ने खुलाया किया कि यह प्रतिबंधित दवाएं उसका साथी दीपक सिंह सीकर में एक मेडिकल स्टोर से खरीदकर लाया है। साथ ही राहुल से बरामद कार मालपुरा इलाके से चुराई होना भी पता चला। आरोपित राहुल जांगिड़ के खिलाफ जालूपुरा, भांकरोटा थाने में वाहन चोरी के भी कई मामले दर्ज है। वह खुद भी नशीली दवाओं का सेवन करते है। राहुल और उसका साथी चुराई गई गाड़ियों को पेट्रोल पंप व आसपास के इलाकों में खड़ी कर देते है। नशे की सप्लाई के खिलाफ जयपुर पुलिस ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत अब तक 691 कार्रवाई कर 882 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...