back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

94 वर्षीय लाचार मां को गोद में उठाकर लाता है बेटा तब मिलती है पेंशन

मुंगेर, 06 अप्रैल (हि.स.)। शहर के बिन्दवारा मोहल्ले की 94 वर्षीय बीमार और लाचार महिला सरयू देवी प्रधान डाकघर के प्रवेश द्वार पर फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी थी। वह फर्श पर बैठ तक नहीं सकती थी। वह किसी से बात तक नहीं करने की स्थिति में थीं।उनकी सांसे चल रही थीं। पूछने पर उनके पुत्र रामअवतार सिंह बताते हैं कि उनकी माताश्री 94 वर्ष की है। उनके पिता रेलवे में कर्मचारी थे। पिता की मृत्यु के बाद उनकी माता को पेंशन लगभग साढ़े ग्यारह हजार प्रतिमाह मिलता है जिससे घर चलता है।डाकघर के नियम के अनुसार जबतक प्रधान डाकघर के पेंशन काउंटर के सहायक संतुष्ट नहीं होते हैं पेंशनधारी के जीवित रहने के मामले में,उन्हें पेशन राशि नहीं मिल सकती है। इसीलिए वे अपनी माताश्री को बड़ी मुश्कित से घर से सड़क तक गोद में उठाकर लाते हैं, और फिर सड़क से ऑटो से प्रधान डाकघर के प्रवेश-द्वार पर सुला देते हैं। रामअवतार ने कहा कि डाकघर के पेंशन-काउंटर के सहायक आकर देखते हैं और संतुष्ट हो जाते हैं तब जाकर उनकी माताजी को पेंशन की राशि मिलती है। यह प्रक्रिया विगत 4-5 वर्षों से चल रही है।राम अवतार सिंह केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि सरकार माताश्री के जीवित रहने तक घर पर पेंशन राशि के भुगतान की व्यवस्था करें। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीकृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, अब तलाकशुदा बेटियों को भी मिलेगा पारिवारिक पेंशन का लाभ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश सरकार ने परिवार पेंशन के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब राज्य में अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा बेटियां भी...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...