back to top
34.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

8th Pay Commission: सैलरी-पेंशन में बढ़ोतरी पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा फायदा

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आयी है। 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लागू होने की संभावना है जिससे सैलरी-पेंशन में बढ़ोतरी होगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्र सरकार के करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी से जुड़ा अपडेट सामने आया है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की प्रक्रिया अब तेज रफ्तार पकड़ चुकी है। सरकार नवंबर 2025 में आयोग का औपचारिक गठन कर चुकी है और इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को भी मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद से ही कर्मचारियों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन कब से खाते में आएगी।

18 से 24 महीने में आएगी आयोग की रिपोर्ट

सरकारी सूत्रों के अनुसार, 8वें वेतन आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि सामान्य तौर पर आयोग को पूरी रिपोर्ट तैयार करने में 18 से 24 महीने का वक्त लग सकता है। कर्मचारी संगठनों से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अगर आयोग को अतिरिक्त समय की जरूरत पड़ी, तो यह प्रक्रिया दो साल तक भी खिंच सकती है। फिलहाल डेटा कलेक्शन का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है और आयोग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी-पेंशन?

वित्तीय मामलों के जानकार स्वप्निल अग्रवाल के अनुसार, वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में सरकार को आमतौर पर 1 से 2 साल का समय लगता है। उदाहरण के तौर पर 7वां वेतन आयोग 29 महीनों में लागू हुआ था। इसी पैटर्न को देखें तो 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक लागू होने की पूरी संभावना है।

यूपी चुनाव से पहले मिल सकती है राहत

राजनीतिक जानकारों की मानें तो फरवरी 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सरकार 8वें वेतन आयोग को लागू कर कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दे सकती है। इससे लाखों परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंचेगा। हालांकि कुछ वरिष्ठ अधिकारी यह भी मानते हैं कि पूरी सिफारिशें लागू करने में समय लग सकता है, लेकिन सरकार अंतरिम राहत के तौर पर बेसिक पे में आंशिक बढ़ोतरी या फिक्स अमाउंट जोड़ने जैसे कदम उठा सकती है।

क्या 8वां वेतन आयोग टल सकता है?

विशेषज्ञों का कहना है कि अब 8वें वेतन आयोग के टलने की संभावना बेहद कम है, क्योंकि इसका गठन हो चुका है और इसे 1 जनवरी 2026 से लागू करने का लक्ष्य तय किया गया था। राजस्थान विधानसभा चुनाव (दिसंबर 2027) और 2029 के आम चुनावों से पहले इसे लागू करना सरकार की राजनीतिक और आर्थिक रणनीति का भी हिस्सा हो सकता है। ऐसे में लेट 2026 या अर्ली 2027 इसका सबसे संभावित समय माना जा रहा है।

लागू होते ही बढ़ेगा वेतन और भत्तों का दायरा

8वां वेतन आयोग लागू होते ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, महंगाई भत्ता (dearness allowance), मकान किराया भत्ता (HRA) और पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके अलावा कई अन्य भत्तों के पुनर्गठन की भी तैयारी है, जिससे कुल मासिक आय में उल्लेखनीय इजाफा होगा। कुल मिलाकर, 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्र सरकार की तैयारी निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है और यदि सबकुछ तय समय पर हुआ, तो 2027 की शुरुआत तक कर्मचारियों और पेंशनर्स की आमदनी में मेगा हाइक देखने को मिल सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी नौकरी में क्यों नहीं मिलती होमटाउन पोस्टिंग? ट्रांसफर पॉलिसी के पीछे की बड़ी वजह जानिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में सरकारी नौकरी पाने का सपना लाखों युवा देखते हैं, लेकिन नौकरी लगने के बाद सबसे बड़ा सवाल पोस्टिंग को...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

SBI की 364 दिन की FD में 2 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा ब्याज? समझें पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश...

गर्मी में नहीं रुक रही खांसी और छींक, तो अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी बहुत तेज पड़ रही...

Somwar Mantra: सोमवार के दिन करें इन खास मंत्रों का जाप, महादेव की होगी कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महादेव की पूजा अर्चना करने...

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵