back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डिवाइडर से कार टकराकर हुई क्षतिग्रस्त हुई,चालक और बैठे सवारी फरार

बगहा, 21मई(हि.स.)।नरकटियागंज रेल ओवरब्रिज के उत्तरी छोर पर बना डिवाइडर इन दिनों एक्सिडेंट पॉइंट बन गया है, जहाँं अनगिनत दुर्घटनाएं पिछले दिनों से हो रही है।शुक्रवार की देर रात एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सभी सवार के घायल होने की ख़बर है।दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन बारात से संबंधित बतायी गई है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मोतीहारी-पिपरा से गौनाहा थाना क्षेत्र के माधोपुर बैरिया जाने के दौरान कार के पीछे से ही बारात में आ रही दूसरी वाहन ने ठोकर मार दिया।तत्पश्चात कार डिवाइडर में टकराकर दुर्घनाग्रस्त हो गई। स्थानिय लोगों ने बताया कि सवार सभी नशे में थे, जिसके कारण संतुलन खोने के बाद घटना हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी की हताहत की खबर नहीं है। घटनास्थल पर पहुंची शिकारपुर पुलिस कार को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। वही पार्षद प्रतिनिधि गोलू वर्मा की माने तो करीब डेढ़ कीलोमीटर की ओवरब्रिज पर की सभी स्ट्रीट लाईटें खराब हैं, जिससे हमेशा वहां पर दुर्घटना हो रही है,आगे कहा कि डिवाइडर पर रेडियम लगाया जाना जरूरी है, ताकि दुर्घटना पर नियंत्रण हो सके। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵