back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भीषण सडक़ हादसे में रॉयल्टी नाका पर कार्यरत दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

जोधपुर, 20 मार्च (हि.स.)। निकटवर्ती बोरानाडा के नारनाडी क्षेत्र में आधी रात दो बजे गेटवे कार और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत होने से दो रॉयल्टी कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से जोधपुर बाड़मेर मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया और आज दोपहर में कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया। संदेह है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। बोरानाडा पुलिस थानाधिकारी किशनलाल विश्रोई ने बताया कि झुंझुनू जिले के खेतड़ी स्थित बसई निवासी 27 साल के कृष्ण कुमार जाट पुत्र गिरधारीलाल एवं वीरसिंह पुत्र हरिसिंह राजपूत जोधपुर में लूणी रॉयल्टी नाका पर कार्य करते थे। वे रात दो बजे कंपनी की गेटवे कार लेकर ड्यूटी पर जा रहे थे। तब भांडू मार्ग पर नारनाडी के समीप सामने से आ रही एक ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह पिचकने के साथ गाड़ी में ही फंस गए। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शवों को जैसे तैसे गाड़ी से निकाल कर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। थानाधिकारी ने बताया कि दोपहर में कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए। संदेह है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आई होगी और वह सामने से आ रही उनकी कार से जा भिड़ी। घटना के संबंध में परिजन की तरफ से बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵