back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घर से बिना बताए निकले युवक का शव नदी में तैरता मिला

सिरोही, 06 जुलाई (हि.स.)। जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में चनार गांव के निकट मंगलवार को एक युवक का शव नदी में तैरता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवा कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

गिरवर चैकी प्रभारी शिवपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतक की पहचान आबूरोड के आगरापट्टा निवासी 25 वर्षीय दीप उर्फ लाला पुत्र विष्णु पटेल के रूप में हुई। मृतक सोमवार सुबह 10 बजे घर से बिना बताए बाइक लेकर निकला था। जहां उसकी बॉडी मिली, उससे करीब दो किलोमीटर दूर उसकी बाइक मिली। मृतक ने बाइक हैंडल लॉक कर रखी थी। जिसकी चाबी उसकी पेंट की जेब में मिली। मृतक का शव मंगलवार सुबह चनार गांव के निकट नदी में तैर रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंच शव को बाहर निकलवा कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस को मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ समय पूर्व मृतक सड़क हादसे में घायल हो गया था। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मानसिक स्थिति कुछ अच्छी नहीं थी। बार-बार झगड़ा करने लग जाता था। जवान बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा था कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

सिरोही में अरावली बचाओ आंदोलन तेज, मांग न मानने पर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद सिरोही जिले में अरावली पर्वतमाला को लेकर लोगों में गहरी प्रतिक्रिया देखने को...
spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵