back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने खेल संघों से मांगी कोविड काल में प्रभावित खिलाड़ियों की सूची

-राज्य खेल संघों को देना होगा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का डेटा राज्य के सर्वोेच्च खेल सम्मान से पुरस्कृत खिलाड़ियों की मदद की भी बनाई योजना लखनऊ, 20 मई (हि.स.)। कोविड महामारी के चलते खेल जगत पर भी बुरा असर पड़ा है। इसके चलते बुरी तरह प्रभावित और रोजगार न होने के चलते आर्थिक विपन्नता का सामना कर रहे खिलाड़ियों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) योजना बना रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि हमारी योजना है कि भारत सरकार व ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त खेलों से जुड़े ऐसे खिलाड़ियों की आर्थिक सहायता दी जाए ताकि इस मुश्किल समय में राहत मिल सके। महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय के अनुसार हमारी ओर से सभी खेल संघों के सचिव व अध्यक्ष को ई-मेल के माध्यम से एक पत्र भी प्रेषित किया है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि सभी खेल संघ कोविड काल में बेरोजगारी के चलते बुरी तरह प्रभावित और आर्थिक विपन्नता का सामना कर रहे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की एक सूची बनाने का कष्ट करें जिसमें उक्त खिलाड़ियों का नाम, उपलब्धियां, मोबाइल नः व फोटो का उल्लेख हों। महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि सभी खेल संघों द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली जानकारी का एक डेटा तैयार किया जाएगा। इसके बाद इनको आर्थिक मदद दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने इसके साथ ये भी उल्लेख किया कि राज्य के सर्वोच्च खेल सम्मान लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित पुरूष व महिला खिलाड़ी जो इस समय बेरोजगार है। वह अपनी जानकारी यूपी ओलंपिक एसोसिएशन को उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च खेल सम्मान प्राप्त ऐसे खिलाड़ी उनको सीधे मोबाइल नः 9415022230 पर व्हाटसएप्प के माध्यम से अपनी सूचना प्रेषित कर सकते है। इसके बाद उनको आर्थिक सहायता दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ उपेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...