back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेंगलुरू आईएएफ बेस से 322 एयरमैन ट्रेनी पास आउट

बेंगलुरू, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) स्टेशन से 322 एयरमैन ट्रेनी अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पास आउट हुए हैं। रक्षा मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा, 322 वायुसैनिकों ने वायु सेना प्रशिक्षण संस्थान में एक प्रभावशाली पासिंग आउट परेड का मंचन किया और इसकी समीक्षा एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर एन.के. नायर ने की। एयरमैन भविष्य के युद्ध से लैस है, जो छोटा और तीव्र होगा। इन्हें ई-लनिर्ंग और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से यह ट्रैनिंग दी गई है। नायर ने शुक्रवार को अग्रणी एयरक्राफ्टमैन अभिषेक राठी, अविनाश कुमार और अतुल बाबासाहेब को ट्राफियां प्रदान की। कुमार ने इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर ट्रॉफी भी जीती। एयरमैन प्रशिक्षुओं की सराहना करते हुए, नायर ने कहा कि देश ने राष्ट्र की रक्षा के लिए उन पर भरोसा किया है और एयरमैन को उनकी भूमिका के दौरान प्रशिक्षण का उपयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...