back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डा घनश्याम राय अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्था के सलाहकार परिषद समिति के सदस्य मनोनीत

दरभंगा, 20 मई (हि.स.)।ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के उपाचार्य डा घनश्याम राय को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एण्ड मेनेजमेंट, नई दिल्ली द्वारा 5 मई 2021 से 5 मई 2023 तक दो वर्षों के लिए एडवाइजरी वोर्ड कमिटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का चयन कर अवार्ड दिया जाता है। उन्होंने अबतक साठ से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, कान्फ्रेंस, सिम्पोजियम, वर्कशाप आदि में प्रस्तुत किया है। तीन पुस्तकें तथा पचीस से अधिक आलेख राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित है। साथ ही सात दर्जन से ज्यादा सेमिनार, कान्फ्रेंस, वर्कशाप, वेबीनार आदि का आयोजन किया है। इंडियन पॉलिटिकल सांयस एशोसिएशन का आजीवन सदस्य सह पूर्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, इंडियन सोसाइटी ऑफ गांधियन स्टडीज का आजीवन सदस्य सह लगातार दो बार से संयुक्त सचिव, इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस का आजीवन सदस्य, एशोसियशन फाॅर पॉलिटिकल स्टडीज बिहार, पटना का संस्थापक सदस्य सह कोषाध्यक्ष एवं शोध संविद अंतरराष्ट्रीय जर्नल का आजीवन सदस्य हैं। अबतक तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और चार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। डा राय के निर्देशन में चार शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि मिली है। यूजीसी संपोषित एक माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट पर सफलतापूर्वक कार्य किया है। जी एम आर डी कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेवारी के दौरान दर्जनों कार्यक्रम महाविद्यालय में आयोजित किए। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा 29 मई 2020 को राजभवन, पटना में ‘सेनसिटाइजेशन वर्कशाप फाॅर प्रमोशन ऑफ रिसर्च इन द यूनिवर्सिटीज ऑफ बिहार’ विषय पर आयोजित वर्कशॉप में भाग लेने के लिए बीस शिक्षकों में चयन किया गया था। विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग में 04 फरवरी 2021 को योगदान देने के पश्चात दो महीनों के अंदर एक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, दो राष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन में संगठन सचिव, संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण कार्य किया है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा जनवरी 2021 में ‘एकेडमिक पाॅरफोरमेन्स इंडिकेटर’ के आधार पर शिक्षकों से मांगे गए आवेदन के आधार पर डाॅ राय का सबसे अधिक पाउन्ट अनुमानित है। डाॅ राय के एडवायजरी बोर्ड का सदस्य बनने पर सर्वत्र हर्ष का माहौल है। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज

Advertisementspot_img

Also Read:

वनडे सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया पर ICC का एक्शन, स्लो ओवर रेट के कारण कटी 10% मैच फीस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵